Move to Jagran APP

महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा, कांग्रेस के सामने खुद कांग्रेस है चुनौती

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए दिग्विजय ने कहा कि राजमाता के पैर छूकर वह मुख्यमंत्री बने हैं

By Rajesh KumarEdited By: Published: Wed, 05 Apr 2017 05:23 AM (IST)Updated: Wed, 05 Apr 2017 05:29 AM (IST)
महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा, कांग्रेस के सामने खुद कांग्रेस है चुनौती
महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा, कांग्रेस के सामने खुद कांग्रेस है चुनौती

नईदुनिया, जबलपुर : कांग्रेस के अस्तित्व को बचाने के लिए राहुल गांधी के निर्णय लेने की क्षमता पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्हें अपनी दादी इंदिरा जी जैसे निर्णायक फैसले लेने चाहिए। इंदिरा जी सही समय पर सही निर्णय लेती थीं। उनके ही समान निर्णायक फैसले राहुल गांधी को लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सामने खुद कांग्रेस चुनौती है। पार्टी को अपने आपको सुधारना होगा।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि राजमाता के पैर छूकर वह मुख्यमंत्री बने हैं और वह आज उनके ही वंशज को देशद्रोही कह रहे हैं। अब वसुंधरा और यशोधरा राजे सिंधिया को प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से पूछना चाहिए कि क्या शिवराज को यह कहने की उन्होंने स्वीकृति दी है। वह मंगलवार को यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे।

यह भी कहा ..

-प्रशांत किशोर केवल डाटा एनालिसिस करते हैं, टिकट नहीं बांटते।

-जनता वोट नहीं देती लेकिन मशीन वोट दे देती है।

-गोवा में मौजमस्ती नहीं की, सरकार बनाने का प्रयास किया

-ईवीएम पर आडवाणी भी आशंका जता चुके हैं। विकसित देश इसका उपयोग नहीं कर रहे

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के लिए ट्विटर पर यह क्‍या कह गए दिग्विजय, बन गए मजाक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.