Move to Jagran APP

वंशवाद पर अपने गिरेबां में झांकें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह: कांग्रेस

कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से कहा कि वह दूसरों की तरफ अंगुली दिखाने से पहले अपने गिरेबां में झांककर देखें।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 26 Sep 2017 04:47 AM (IST)Updated: Tue, 26 Sep 2017 04:47 AM (IST)
वंशवाद पर अपने गिरेबां में झांकें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह: कांग्रेस
वंशवाद पर अपने गिरेबां में झांकें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह: कांग्रेस

नई दिल्ली, प्रेट्र। वंशवाद पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना करने के लिए कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर पलटवार किया है। पार्टी ने भाजपा अध्यक्ष से कहा कि वह दूसरों की तरफ अंगुली दिखाने से पहले अपने गिरेबां में झांककर देखें। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'जो कहते हैं कि भाजपा वंशवाद में विश्वास नहीं रखती, हम उन लोगों से पूछना चाहते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और डॉ. रमन सिंह के पुत्र लोकसभा में क्या कर रहे हैं।' कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने के अमित शाह के आरोप पर मनीष तिवारी ने कहा कि उनकी पार्टी पंथनिरपेक्षता और समानता में विश्वास रखती है। यही वजह है कि संप्रग के 10 साल के शासनकाल में कोई सामाजिक तनाव नहीं हुआ। जबकि भाजपानीत राजग सरकार ने सांप्रदायिक सद्भाव को गो संरक्षण, घर वापसी और लव जिहाद जैसे विवादास्पद मुद्दों के जरिये तार-तार कर दिया है।

loksabha election banner

नोटबंदी पर जनता की राय का अपमान कर रही भाजपा: चिदंबरम

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने नोटबंदी का समर्थन करके जनता की राय का अपमान किया है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने जीएसटी के कार्यान्वयन का भी समर्थन किया है, लेकिन इस बारे में पहले उन्हें अपनी ही पार्टी के व्यापारियों और उद्यमियों से बात करनी चाहिए।

यह भी पढें: अमित शाह की बहनों ने केदार बाबा के किए दर्शन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.