कर्नाटक में 'नमो नमो', कांग्रेस परेशान
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू कर्नाटक की जनता के सिर चढ़ कर बोल रहा है। दक्षिण बेंगलूर में रविवार को आयोजित मोदी की रैली की सफलता ने जहां कांग्रेस की नींद उड़ा दी है, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। प्रदेश भाजपा मोदी की लोकप्रियता भुनाने के लिए दो और रैलियों का आयोजन करेगी। ये ये रैलियां 2 मई को मंगलौर और बेलगाम में होंगी।
बेंगलूर। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू कर्नाटक की जनता के सिर चढ़ कर बोल रहा है। दक्षिण बेंगलूर में रविवार को आयोजित मोदी की रैली की सफलता ने जहां कांग्रेस की नींद उड़ा दी है, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। प्रदेश भाजपा मोदी की लोकप्रियता भुनाने के लिए दो और रैलियों का आयोजन करेगी। ये ये रैलियां 2 मई को मंगलौर और बेलगाम में होंगी।
गौरतलब है कि रविवार को बेंगलूर के नेशनल कॉलेज ग्राउंड में भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए मोदी ने लोगों का दिल जीत लिया। भाषण में मोदी ने सिर्फ आम जनता की बात की। उनके भाषण में हिंदुत्व का मुद्दा दूर तक नहीं था। मोदी ने कहा कि गुजरात के साथ-साथ कर्नाटक का विकास भी उनका लक्ष्य है। इसके लिए योजनाएं बनाने की बात पर भी जोर दिया।
पार्टी नेताओं ने कहा कि इतने दिनों से कर्नाटक में भाजपा खुद को अकेला और कमजोर महसूस कर रही थी लेकिन मोदी के इस भाषण ने पूरी पार्टी को एक नई उमंग दे दी है।
मोदी के भाषण ने कांग्रेस के कई नेताओं को बेचैन कर दिया है। कांग्रेस नेता ने स्वीकर भी किया कि मोदी की सोच चुनावी संभावनाओं पर असर करेगी और साथ ही इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास भी मजबूत होगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर