विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कांग्रेस ने वित्तीय रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग की

Published: Wed, 11 Nov 2026 11:40 PM (IST)

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों पर भाजपा और आरएसएस पर हमला बोला है।

कांग्रेस ने राम मंदिर के वित्तीय रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग की।

कांग्रेस ने राम मंदिर के वित्तीय रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग की।

HighLights

  1. कांग्रेस ने राम मंदिर के वित्तीय रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग की।

  2. जयराम रमेश ने चढ़ावा चोरी पर भाजपा-आरएसएस को घेरा।

  3. ट्रस्ट सदस्यों की भूमिका पर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में वे जिम्मेदारी से बच नहीं सकते, क्योंकि मंदिर के निर्माण और प्रबंधन में उनके सदस्य शामिल थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सभी वित्तीय रिकार्ड सार्वजनिक करने और जांच का दायरा बढ़ाने की मांग की है।

'एक्स' पर पोस्ट में कांग्रेस सांसद ने कहा, “चढ़ावा चोरी, आस्था से धोखा। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में ट्रस्ट के प्रबंधन और निर्माण से लेकर दान व चढ़ावे को गिनने और बैंक में जमा कराने तक, हर स्तर पर भाजपा, आरएसएस और विहिप के सदस्य जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब वे चढ़ावे की चोरी की जिम्मेदारी से नहीं बच सकते।”

उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण से जुड़े अधिकारियों और लेखा विभाग ने पहले ही अनियमितताओं की ओर ध्यान दिलाया था। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की भूमिका पर भी सवाल उठाया। उन्होंने सभी आरोपितों के आरएसएस और बजरंग दल से संबंध होने का भी आरोप लगाया।

(समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।