विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोवा एयरपोर्ट पर BJP बैठक को लेकर कांग्रेस ने लगाया यह आरोप, जांच की मांग

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 02 Jul 2017 10:40 AM (IST)Updated: Sun, 02 Jul 2017 10:49 AM (IST)

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सचिव गिरीश चोडनकर ने मांग की है कि इसके लिए सभी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

गोवा एयरपोर्ट पर BJP बैठक को लेकर कांग्रेस ने लगाया यह आरोप, जांच की मांग
गोवा एयरपोर्ट पर BJP बैठक को लेकर कांग्रेस ने लगाया यह आरोप, जांच की मांग

पणजी, एएनआइ। भाजपा द्वारा गोवा डाबोलिम हवाई अड्डा परिसर में किए गए सार्वजनिक बैठक की कांग्रेस पार्टी ने कड़ी आलोचना करते हुए इसे पूर्ण रूप से सत्‍ता का दुरुपयोग करार दिया है। इस बैठक में भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह और गोवा मुख्‍यमंत्री मनोहर पार्रिकर के अलावा दूसरे मंत्री व विधायक मौजूद थे।

इसे 'नशे में चूर' भाजपा द्वारा सत्‍ता का पूर्ण दुरुपयोग करार देते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भगवा पार्टी ने अच्छे प्रशासन की सभी समझ को खो दिया है। वहीं पार्टी सत्‍ता के इस दुरुपयोग की पूरी तरह से जांच कराए जाने की मांग भी की है, जो कि किसी भी कीमत उन्‍हें स्‍वीकार्य नहीं है।

सार्वजनिक बैठक के लिए गैर कानून रूपी से हवाई अड्डे के इस्‍तेमाल की निंदा करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सचिव गिरीश चोडनकर ने मांग की है कि इसके लिए अमित शाह समेत सभी मंत्री व विधायकों के साथ हवाई अड्डे के उन सभी अधिकारियों को सजा दी चाहिए, जिन्‍होंने इस बैठक की अनुमति दी।

गौरतलब है कि शनिवार को जब गोवा हवाई अड्डे पर अमित शाह का स्‍वागत किया गया था, तभी भाजपा पार्टी द्वारा एक राजनीतिक बैठक भी की गई थी। कथित तौर पर इस बैठक को लेकर कारपेटेड पोडियम से लेकर साउंड सिस्‍टम तक की व्‍यव्‍यस्‍था की गई थी।

यह भी पढ़ें: अभी से जमने लगी 2019 की फिल्डिंग, राष्ट्रपति चुनाव के बहाने करीब आए राजग के बिछड़े साथी