विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सुप्रीम कोर्ट के हवाले से राहुल गांधी के खिलाफ चलाई गई झूठी खबर', कांग्रेस ने लगाया आरोप

Published: Fri, 16 Oct 2026 09:24 PM (IST)

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का हवाला देकर राहुल गांधी के खिलाफ झूठी खबर फैलाई गई।

कांग्रेस डिजिटल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत(फोटो: सोशल मीडिया)

कांग्रेस डिजिटल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत(फोटो: सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का हवाला देकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ झूठी खबर चलाई गई। भाजपा के साथ ही मीडिया के एक वर्ग पर भी तीखा हमला किया है।

पार्टी ने राहुल गांधी को फटकार लगाने जाने की खबरों को पूरी तरह झूठ और बेबुनियाद बताते हुए इसे सुप्रीम कोर्ट का अपमान करार दिया और भाजपा तथा मीडिया से इसके लिए माफी की मांग की।

कांग्रेस डिजिटल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि गुरुवार को पूरे दिन मीडिया के एक वर्ग में कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को उनके मार्च पर फटकार लगाई।

लेकिन सुप्रीम कोर्ट के लिखित आदेश में साफ है कि उनकी टिप्पणी संजय राउत के लिए थी जिसका वे कानूनी जवाब देंगे।

उन्होंने कहा कि सच्चाई यह भी है कि कोर्ट ने कोर्ट ने अपनी मौखिक टिप्पणी में भी किसी का नाम नहीं लिया था। सुप्रिया ने कहा कि नेता विपक्ष एक संवैधानिक पद है मगर मीडिया के इस वर्ग ने सत्ता के इशारे पर एक बार फिर न सिर्फ उसकी मर्यादा भंग की है बल्कि इन लोगों ने चीफ जस्टिस के हवाले से भी झूठ बोल कर सुप्रीम कोर्ट का अपमान किया है।

इस अदालत की अवमानना का मामला बताते हुए कहा कि सीजेआई या कोर्ट ने हकीकत में राहुल गांधी के लिए कोई टिप्पणी की ही नहीं थी।

यह भी पढ़ें- 'वोट से रिजीम चेंज लोकतंत्र का अभिन्न हिस्सा', राजनाथ सिंह पर कांग्रेस ने किया पलटवार