विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वोट से रिजीम चेंज लोकतंत्र का अभिन्न हिस्सा', राजनाथ सिंह पर कांग्रेस ने किया पलटवार

By Sanjay MishraEdited By: Naveen Kumar
Published: Fri, 16 Oct 2026 09:10 PM (IST)

कांग्रेस ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के 'रिजीम चेंज' को हिंसा बताने वाले बयान पर पलटवार किया है। पवन खेड़ा ने ...और पढ़ें

कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा(फाइल फोटो)

कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा(फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कांग्रेस ने वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन में रिजीम चेंज यानी सत्ता बदलने को हिंसा का प्रयास बताने के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हमले पर पलटवार करते हुए वोट के जरिए सत्ता बदलना लोकतंत्र का अभिन्न हिस्सा है।

लेकिन सत्ता जाने के डर से बौखलाई भाजपा सरकार से इस लोकतांत्रिक विरोध के तरीके और अधिकार को राष्ट्रविरोधी बताने का ओछी कोशिश कर रही है।

रक्षामंत्री के कांग्रेस पर हमलों के जवाब में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि देशभर में युवाओं और आम लोगों का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दे रहा है।

कांग्रेस के ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान के अलावा जनता भी चुनावी गड़बड़ियों को लेकर लगातार सवाल पूछ रही है, लेकिन जब भाजपा को लोकतंत्र में सवाल झेलने पड़ते हैं, तो यही लोकतंत्र उन्हें देशद्रोह लगता है।

राजनाथ सिंह समेत तमाम भाजपा नेताओं की टिप्पणियों को हास्यास्पद बताते हुए खेड़ा ने कहा कि मोदी सरकार का नैरेटिव कमजोर पड़ रहा है और सत्ता जाने की आशंका से ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। रक्षामंत्री पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या किसी विपक्ष को सड़कों पर आकर सरकार के पक्ष में आंदोलन करते देखा है?

राजनाथ सिंह तथा भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस प्रवक्ता ने पीएम मोदी के 2014 से पहले के एक भाषण का वीडियो दिखाते हुए कहा कि उस समय वह स्वयं केंद्र सरकार को 'उखाड़ फेंकने' की बात करते थे। 2012-13 में जब तत्कालीन यूपीए सरकार के खिलाफ आंदोलन हो रहा था, तब भाजपा उसका समर्थन कर रही थी।

कांग्रेस नेता ने बीते वर्षों में हुए सत्ता परिवर्तनों का उदाहरण देते हुए कहा कि चुनाव के जरिए सरकार बदलना लोकतंत्र की सामान्य प्रक्रिया है और विपक्ष वोट चोरी रोकने के लिए सत्ता बदलने की बात कह रहा है।

पवन खेड़ा ने भाजपा सरकार के दौरान देश की हर संस्था में आरएसएस के लोगों को भर्ती और कब्जे का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस संस्थाओं पर हावी इस रिजीम को बदलने न केवल बात कर रही बल्कि ऐसा करके रहेगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त और भाजपा के बीच गहरी सांठगांठ का आरोप लगाते हुए खेड़ा ने कहा कि सवाल ज्ञानेश कुमार से पूछे जाते हैं मगर जवाब देने पूरी भाजपा उतर जाती है।