तूफान पीड़ित किसानों को जल्द मिले मदद : राहुल
चक्रवाती तूफान हुदहुद की चपेट में आए ओडिशा के किसानों को जल्द मदद दिलाने के लिए कांग्रेस संघर्ष करेगी। सोमवार को तूफान पीड़ितों से मिलने कोरापुट जिले आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों को ये आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र सरकार पर इसके लिए दबाव बनाएगी कि ओडिशा के पीडि
कोरापुट। चक्रवाती तूफान हुदहुद की चपेट में आए ओडिशा के किसानों को जल्द मदद दिलाने के लिए कांग्रेस संघर्ष करेगी। सोमवार को तूफान पीड़ितों से मिलने कोरापुट जिले आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों को ये आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र सरकार पर इसके लिए दबाव बनाएगी कि ओडिशा के पीड़ित किसानों को अधिक से अधिक सहायता जल्द मुहैया कराई जाए।
किसानों को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम इस मामले को लोकसभा में उठाएंगे। मैं व्यक्तिगत रूप से यहां किसानों के नुकसान को देखने आया हूं और इस मामले को लगातार उठाता रहूंगा। मैं यह भी देखूंगा कि किसानों को पर्याप्त सहायता दी गई या नहीं। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व ओडिशा प्रभारी बीके हरिप्रसाद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जयदेव जेना को भी मामले पर ध्यान देने के लिए कहा। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने पार्टी विधायकों से पीड़ितों का मुद्दा विधानसभा में भी उठाने को कहा।
पढ़ें: दोनों प्रदेश में सत्ता से बेदखल होने के बाद राहुल गांधी ने दी भाजपा को बधाई