तमिलनाडु और गुवाहाटी में लगा संपूर्ण लॉकडाउन, जानें कब तक रहेगा जारी
तमिलनाडु और असम में आज संपूर्ण लॉकडाउन का एलान हो गया है। तमिलनाडु में 29 जून तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा वहीं गुवाहाटी में आज से अगले 14 दिनों तक संपूर्ण लॉकडाउन होगा।
चेन्नई, एएनआइ। तमिलनाडु और असम में आज संपूर्ण लॉकडाउन का एलान हो गया है। तमिलनाडु में 29 जून तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा वहीं गुवाहाटी में आज से अगले 14 दिनों तक संपूर्ण लॉकडाउन जारी हो जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
मदुरै में 29 जून तक जारी रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन
तमिलनाडु में मदुरै जिला कलेक्टर ने शनिवार को जिले में 29 जून को सुबह 6 बजे तक पूर्ण तालाबंदी की घोषणा की। नए आदेश में जरुतमंद चीजों की अनुमित दी जाएगी। इसमें दूध, अस्पताल और अन्य फार्मेसियों शामिल हैं।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शनिवार को तमिलनाडु में कोरोना से 68 मौतें और 3,713 नए मामले सामने आए। अब यहां पर कुल संख्या 78,335 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जहां सक्रिय मामलों की कुल संख्या 33,213 है, वहीं मृत्यु का आंकड़ा 1,025 तक पहुंच गया है।
गुवाहाटी में अगले 14 दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन
गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त ने कहा कि अगले 14 दिनों के लिए गुवाहाटी में संपूर्ण लॉकडाउन लागू होगा। आज शाम सात बजे से 14 दिनों के लिए गुवाहाटी शहर संपूर्ण बंद रहेगा। पुलिस आयुक्त ने बताया कि सरकार ने निर्देश जारी कर दिए हैं। लॉकडाउन को बहुत सख्ती से लागू किया जाएगा।
बता दें कि इस वक्त देश कोरोना काल से गुजर रहा है। इस वक्त देश में संक्रमितों का आंकड़ा पाच लाख के पार पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 15 हजार के पार पहुंच गया है। इस वायरस से भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया परेशान है। इंसान से इंसान से फैलने वाले इस वायरस की अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बनी है। ऐसे में सभी देश अपने स्तर पर इस वायरस से लड़ रहे हैं। ताकी इसका संक्रमण तेजी से ना फैले। फिलहाल इस वायरस से बचने के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है ताकी इस संक्रमण से बचा जा सके।