लॉकडाउन के बाद BS4 गाड़ियों को बेचने के SC के फैसले का कंपनियों ने किया दुरुपयोग, FADA को फटकार
कोर्ट ने खुद के आदेश के बावजूद वाहनों की बिक्री डबल से भी ज्यादा होने पर सरकार से भी रिकॉर्ड मांगा है।
नई दिल्ली, माला दीक्षित। सुप्रीम कोर्ट ने BS4 वाहनों की बिक्री में आदेश का उल्लंघन करने पर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (Federation of Automobile Dealers Associations of India, FADA) को लगाई फटकार। कोर्ट ने लॉकडाउन के बाद 10 दिन तक 10% BS4 वाहनों की बिक्री की छूट दी थी लेकिन इससे ज्यादा वाहन बेचे गए। इसपर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए वाहनों की बिक्री और रजिस्ट्रेशन का पूरा रिकॉर्ड मांगा है।
कोर्ट ने कहा कि उसके आदेश का दुरुपयोग किया गया है। उसने लॉकडाउन में बिक्री में आई परेशानियों के चलते 1.05 लाख वाहन बेचने की अनुमति दी थी लेकिन आदेश का ख्याल ना रखते हुए डबल से भी ज्यादा 2.55 लाख वाहन बेचे गए। इसको लेकर कोर्ट ने भी सरकार से से रिकॉर्ड मांगा है।
कोर्ट ने कहा कि उसके आदेश का दुरुपयोग किया गया है। उसने लॉकडाउन में बिक्री में आई परेशानियों के चलते 1.05 लाख वाहन बेचने की अनुमति दी थी लेकिन 2.55 लाख वाहन बेचे गए। कोर्ट ने सरकार से भी मांगा रिकार्ड।@JagranNews — Mala Dixit (@mdixitjagran) June 15, 2020
बता दें कि पहले कोर्ट ने 1 अप्रैल से सिर्फ BS6 गाड़ियों को ही बेचने का आदेश दिया था लेकिन कंपनियों के गुहार लगाने के बाद कोर्ट ने 27 मार्च को थोड़ी रियायत दी थी। उस दौरान कोर्ट ने कहा था कि BS4 का जो स्टॉक बचा है, उसका 10% लॉकडाउन के बाद बिक सकेगा। हालांकि, आज सुनवाई मे पता चला की BS4 की ज्यादा गाडियां बेची गई।