विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्थान: हनुमान जयंती शोभायात्रा पर पथराव के बाद सांप्रदायिक तनाव

By Nancy BajpaiEdited By:
Published: Sun, 01 Apr 2018 09:00 AM (IST)

राजस्थान के पाली जिले में हनुमान जम्मोत्सव के दिन निकाली गई शोभा यात्रा पर पथराव के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया।

राजस्थान: हनुमान जयंती शोभायात्रा पर पथराव के बाद सांप्रदायिक तनाव
राजस्थान: हनुमान जयंती शोभायात्रा पर पथराव के बाद सांप्रदायिक तनाव

जयपुर (ब्यूरो)। राजस्थान में पाली जिले के जैतारण में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा पर पथराव करने का मामला सामने आया है। इसके बाद यहां सांप्रदायिक तनाव फैल गया है। जानकारी के मुताबिक उपद्रवियों ने दुकानें जला दीं और दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ।

राजस्थान में हाल के दिनों में धार्मिक जुलूस पर पथराव की यह चौथी घटना है। इससे पहले टोंक, बूंदी और कोटा मे इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जानकारी के अनुसार जैतारण में दो दिन पहले भी तनाव की स्थिति बनी थी, लेकिन तब मामला शांत हो गया था।

शनिवार को यहां हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस के दौरान एक पक्ष ने जुलूस पर पथराव कर दिया। इससे माहौल बिगड़ गया और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। दोनों पक्षों की ओर से लोग धारदार हथियार लेकर सड़कों पर आ गए और दुकानों में आगजनी कर दी। काफी देर तक यहां हालात को संभालने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल नहीं था। बाद में सुरक्षा बल बुलाकर हालात को कुछ काबू में किया गया। हालांकि तनाव के हालात बने हुए हैं।