इन 5 कानूनी अधिकारों को जरूर जानें आम आदमी, समय आने पर आएंगे काम
देश में इन दिनों ट्रैफिक नियम को लेकर हाहाकार है। कुछ भारी चालान काटे जा चुके है। तो ऐसें में कई बार लोगों को यातायात नियमों में आने वाले इस नियम को जानना जरूरी है।
नई दिल्ली, एजेंसी। आज की दुनिया काफी व्यस्त हो चली है, उसे सिर्फ अपने ऑफिस, घर, दोस्त और काम के बारे में चिंता रहती है और उन्हीं में ही वक्त गुजर जाता है। हालांकि, ऐसा समय भी आता है, जब आप किसी कानूनी पचड़े में फंस जाते हैं और तब आपको अपने हक की आवाज के लिए कोई वकील या किसी और की मदद लेने पड़ती है, जिसे कानून के बारे में जानकारी हो। हम ऐसा नहीं कह रहे कि आपको हर कानूनी कार्यवाई के बारे में पता हो, लेकिन आम आदमी के जो 5 ऐसे अधिकार है, जो आम है, उनके बारे में तो अवश्य ही जानकारी होनी चाहिए। आप इन अधिकारों की वजह से छोटी-छोटी चीजों से खुद ही निपट सकते हैं।
live-in relationship
वैसे तो हमारा समाज लिव इन रिलेशनशिप (live-in relationship) को ऐसे देखता है, जैसे की कोई अपराध हो। हालांकि, यह कानूनी तौर पर कोई अपराध नहीं है। इसका एक वैधानिक भी है। इसमें एक बात और महत्वपूर्ण है और वो यह कि इस तरह के संबंध के दौरान यदि कोई संतान पैदा हो जाती है तो उसके माता-पीता की जायदाद में पूरा अधिकार होगा।
गैस सिलेंडर दुर्घटना
आपको इस बात की भी जानकारी होना जरूरी है कि खाना बनाते समय या किसी भी कारणवर्ष आपकी रसोई गैस सिलेंडर में आग लगजाती है और उससे विस्फोट हो जाता है तो इसके लिए आप करीब 40 लाख तक के हर्जाने की मांग कर सकते हैं।
महिलाओं की गिरफ्तारी पर अधिकार
महिलाओं की गिरफ्तारी पर एक अलग से नियम बनाया गया है, जिसमें महिला को पुलिस स्टेशन तक ले जाने के लिए सिर्फ कोई महिला पुलिस ही उसे गिरफ्तार कर सकती है। बिना महिला पुलिस के गिरफ्तारी नहीं हो सकती है। अगर कोई पुलिस अधिकारी किसी महिला को बिना महिला पुलिस के गिरफ्तार करता है तो यह एक अपराध की श्रेणी में आ जाता है। इसके साथ ही किसी महिला को शाम के 6 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक गिरफ्तार नहीं कर सकते, उन्हें पुलिस थाने नहीं ले जा सकते। अगर ऐसा किसी महिला के साथ हो तो वे ऐसा करने से इनकार कर सकती है।
तलाक लेने का भी है अधिकार
पत्नी और पति के बीच शारीरिक संबंधों को लेकर अगर सब ठीक नहीं चल रहा है तो इस बात पर आपको आधिकार है कि दोनों व्यक्ति अदालत में जाकर तलाक ले सकते है और एक-दूसरे से अलग हो सकते है।
यातायात नियमों में है खास अधिकार
देश में इन दिनों ट्रैफिक नियम को लेकर हाहाकार है। चालान की राशि बढ़ा दी गई है और इसे लेकर सब सावधानी भी बरत रहे हैं। हालांकि, कुछ भारी चालान काटे जा चुके है। तो ऐसें में कई बार लोगों को यातायात नियमों में आने वाले इस नियम को जानना जरूरी है, जिसमें कहा गया है कि आपका दिन में सिर्फ एक ही बार चालान किया जा सकता है। उस एक दिन में दोबारा चालन नहीं कटेगा।