विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतों में 183.50 रुपये की कटौती, अब दिल्ली में 2930 रुपये में मिलेगा

Published: Wed, 01 Jul 2026 07:06 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 01 Jul 2026 07:16 AM (GMT+05:30)

तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 174 रुपये से 183.50 रुपये तक की कटौती कर दी है।

आज से सस्ता हुआ एलपीजी सिलिंडर, 183 रुपये तक घटे दाम

आज से सस्ता हुआ एलपीजी सिलिंडर, 183 रुपये तक घटे दाम

HighLights

  1. 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है

  2. 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में ₹183.50 तक की भारी कटौती कर दी है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जुलाई के पहले दिन आम लोगों को घरेलू एलपीजी सिलिंडर पर तो कोई राहत नहीं मिली, लेकिन कमर्शियल उपयोगकर्ताओं (रेस्टोरेंट, ढाबा, होटल आदि) के लिए अच्छी खबर है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 174 रुपये से 183.50 रुपये तक की कटौती कर दी है।

वहीं, तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है और इसके दाम जस के तस बने हुए हैं।

दिल्ली में सबसे ज्यादा राहत मिली है, जहां एक सिलिंडर पर 183.50 रुपये कम खर्च करने पड़ेंगे। लखनऊ और पटना में भी यही कटौती लागू हुई है। कोलकाता में थोड़ी कम राहत (174 रुपये) दी गई है।

इंडियन ऑयल के नए रेट के अनुसार 19 किलो वाले कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 183.50 रुपये घटकर अब 2,930 रुपये हो गई है, जो पहले 3,113.50 रुपये थी। पटना में घरेलू सिलिंडर की कीमत 1,031.50 रुपये ही रहेगी, जबकि कमर्शियल सिलेंडर अब 3,227 रुपये में उपलब्ध होगा।