Move to Jagran APP

उत्तर भारत में अभी ठंड से राहत नहीं, शीतलहर का प्रकोप रहेगा जारी; कई जगह और भी बुरे हो सकते हैं हालात

Punjab Haryana Weather हरियाणा के नारनौल में बुधवार को न्यूनतम तामपमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

By Neel RajputEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 12:34 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 12:51 PM (IST)
उत्तर भारत में अभी ठंड से राहत नहीं, शीतलहर का प्रकोप रहेगा जारी; कई जगह और भी बुरे हो सकते हैं हालात
उत्तर भारत में अभी ठंड से राहत नहीं, शीतलहर का प्रकोप रहेगा जारी; कई जगह और भी बुरे हो सकते हैं हालात

चंडीगढ़, पीटीआइ। दिन पर दिन ठंड का प्रकोप अब बढ़ता ही जा रहा है। कई जगह तो ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं। हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर क्षेत्रों में शीत लहर ने लोगों की दिनचर्या को काफी हद तक असत-व्यस्त कर दिया है। हरियाणा के नारनौल में बुधवार को न्यूनतम तामपमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी अगले दो दिन तक शीत लहर का प्रकोप हरियाणा और पंजाब के लोगों को झेलना पड़ेगा। बता दें कि इससे पहले भी मौसम विभाग कह चुका है कि अगले आने वाले दिनों के दौरान घने कोहरे के कारण हरियाणा, पंजाब, चंड़ीगढ़ और दिल्ली जैसे इलाकों में पारा गिरने की संभावना है, जिसकी वजह से ठिठुरन और बढ़ेगी।

loksabha election banner

नारनौल में लुढ़का पारा

हरियाणा के नारनौल में ठंड की स्थिति और ज्यादा बिगड़ती नजर आ रही है। यहां बुधवार को पारा सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार हिसार में भी तापमान सामान्य से कम होकर 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा हरियाणा के अन्य इलाकों जैसे करनाल (6.1 डिग्री सेल्सियस), रोहतक (5 डिग्री सेल्सियस), भिवानी (5.7 डिग्री सेल्सियस), सिरसा (6.1 डिग्री सेल्सियस) और अंबाला (5.5 डिग्री सेल्सियस) में भी ठंड अपना कहर बरपा रही है।

पंजाब का फरीदकोट सबसे ठंडा

अगर बात करें पंजाब की तो यहां 4.6 डिग्री सेल्सियस के साथ फरीदकोट सबसे ठंडा इलाका बताया जा रहा है। इसके अलावा लुधियाना में 5.5 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में डिग्री सेल्सियस, भटिंडा में 5.9 डिग्री सेल्सियस, हल्वारा में 5.8 डिग्री सेल्सियस, अदमपुर में 7.2 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं केंद्र शासिस प्रदेश चंडीगढ़ का तामपान 6.9 डिग्री सेल्सियस है।

आगरा में हाड़कंपा देने वाली ठंड

उत्तर प्रदेश के आगरा में हाड़कंपा देने वाली ठंड, गलन और कोहरे ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बुधवार को यहां 7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। यहां ठंड का आलम यह है कि आज सुबह ताजमहल भी कोहरे में नजर नहीं आ रहा था। वहीं आज सुबह छह ट्रेन रद कर दी गईं और डेढ़ दर्जन लेट हो गईं। इसमें गतिमान, शताब्दी, ताज, कर्नाटक, राजधानी समेत सभी ट्रेनें लेट चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अभी और कड़ाके की सर्दी पड़ेगी और पूरे सप्‍ताह गहरा कोहरा छाया रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.