Move to Jagran APP

तटरक्षक बल ने मिनिकाय द्वीप के पास श्रीलंका की तीन नौकाएं पकड़ीं

भारतीय तटरक्षक बल ने मिनिकाय द्वीप के पास भारतीय जल सीमा में श्रीलंका की तीन मछली पकड़ने वाली नौकाओं को पकड़ लिया। इन नौकाओं पर अवैध संचार उपकरण और नशीले पदार्थ पाए गए हैं। आपत्तिजनक सामान मिलने के बाद संबंधित एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।

By Arun kumar SinghEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 10:35 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 11:07 PM (IST)
तटरक्षक बल ने मिनिकाय द्वीप के पास श्रीलंका की तीन नौकाएं पकड़ीं
भारतीय तटरक्षक बल ने मिनिकाय द्वीप के पास भारतीय जल सीमा

 कोच्चि, प्रेट्र। भारतीय तटरक्षक बल ने मिनिकाय द्वीप के पास भारतीय जल सीमा में श्रीलंका की तीन मछली पकड़ने वाली नौकाओं को पकड़ लिया। इन नौकाओं पर अवैध संचार उपकरण और नशीले पदार्थ पाए गए हैं। आपत्तिजनक सामान मिलने के बाद संबंधित एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। तीनों नौकाएं आकाश दुवा, चातुन रानी 03 और चातुन रानी 08 पर 19 लोग सवार थे।

loksabha election banner

पांच मार्च को तीनों नौकाएं संदिग्ध हालत पाई गई थीं। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि तटरक्षक बल के कर्मियों ने नौका में संचार उपकरण का इस्तेमाल और नशीला पदार्थ पाया। पकड़े गए सवारों से पूछताछ के लिए रविवार को नौकाएं विझिांजाम लाई गई। एक नौका के कैप्टन ने स्वीकार किया कि लक्षद्वीप के पश्चिम में करीब 400 नॉटिकल मील दूर एक पाकिस्तानी नौका से उन्होंने 200 किलो हेरोइन, 60 किलो हशीश लिया था। पांच पैकेटों में रखे नशीले पदार्थ को तटरक्षक पोत दिखने के बाद उन्होंने समुद्र में फेंक दिया।

तमिलनाडु में शराब के धोखे में तीन मछुआरों की जान गई

रामेश्वरम, प्रेट्र : समुद्र में तैरते मिले कंटेनर में बंद तरल पदार्थ को पीने के बाद तीन मछुआरों की मौत हो गई। मछुआरों ने उसे विदेशी शराब समझ कर पी लिया था। मत्स्यपालन विभाग के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि 38 वर्षीय मछुआरे की मौत नौका पर ही हो गई जबकि दूसरे 40 वर्षीय मछुआरे को नागपट्टिनम अस्पताल लाने के बाद मृत घोषित किया गया। तीसरे 26 वर्षीय मछुआरे की मौत रविवार को इलाज के दौरान हो गई। ये तीनों रामेश्वरम क्षेत्र के छह मछुआरों के समूह में शामिल थे।

एक मार्च को सभी कोडिआकरै से समुद्र में उतरे थे। जीवित बचे साथियों ने बताया कि शनिवार को कंटेनर मिला था। उन्होंने उसे खोला और उसमें बंद शराब जैसे तरल पदार्थ को पी लिया। कुछ ही देर बाद तीनों बेहोश हो गए। नौका में सवार जिन मछुआरों ने उसे हाथ नहीं लगाया था, उन्होंने नौका को तट की ओर मोड़ दिया। रविवार सुबह वे तट पर पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.