विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

18 वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों के लिए 85 बोलियां, मंत्रालय को मिली कड़ी प्रतिस्पर्धा

Published: Fri, 20 Nov 2026 08:46 PM (IST)

कोयला मंत्रालय को वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वें दौर की नीलामी में 18 ब्लॉकों के लिए कुल 85 बोलियां मिलीं, जिसे हाल के दौरों में सबसे कड़ी प्रतिस्पर्धाओं में से एक माना जा रहा है।

(सांकेतिक तस्वीर)

(सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. कोयला मंत्रालय को 18 ब्लॉकों के लिए 85 बोलियां मिलीं।

  2. यह वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वें दौर की नीलामी थी।

  3. पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया में बोलियां इलेक्ट्रॉनिक रूप से खोली गईं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोयला मंत्रालय को शुक्रवार को वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी के 16वें दौर में 18 ब्लाकों के लिए कुल 85 बोलियां मिलीं। हाल के दौरों में इसे सबसे कड़ी प्रतिस्पर्धाओं में से एक माना जा रहा है।

मंत्रालय ने बताया कि नामित प्राधिकरण ने बोलीदाताओं की मौजूदगी में ऑनलाइन बोलियों को डिक्रिप्ट कर इलेक्ट्रानिक तरीके से खोला। पारदर्शी प्रक्रिया के तहत पूरी कार्यवाही स्क्रीन पर लाइव दिखाई गई।

16वें दौर में 17 कोयला ब्लाकों के लिए 83 बोलियां मिलीं। इसके साथ शामिल 15वें दौर की दूसरी कोशिश में एक कोयला ब्लाक के लिए दो बोलियां प्राप्त हुईं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।