विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी जी! हम विफल हुए तो बदनाम होगी आपकी भी रहनुमाई

By Edited By:
Published: Mon, 23 Jun 2014 09:56 AM (IST)Updated: Mon, 23 Jun 2014 12:43 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिहार की पुरजोर सहायता मांगने गए मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी सफलता को प्रधानमंत्री नरेंद्र ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [राज्य ब्यूरो]। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिहार की पुरजोर सहायता मांगने गए मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी सफलता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कामयाबी से जोड़ दिया। मांझी का मोदी से कहना था कि यदि हम विफल हुए, तो आपकी रहनुमाई बदनाम होगी। मांझी, दिल्ली से लौटने पर रविवार को यहां पटना हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

खुद मुख्यमंत्री से ही सुनिए कि उन्होंने किस निश्चल व भावुक अंदाज में प्रधानमंत्री से बात की। मुख्यमंत्री ने कहा-'हमने प्रधानमंत्री से आग्रह किया। महादलित समझकर हमारी क्षमता पर विश्वास किया गया। हमें सत्ता सौंपी गई। हम असफल हुए तो हमारी कौम की बदनामी होगी। आपकी रहनुमाई की बदनामी होगी। न आप अपना नाम बिगड़ने दीजिए। न मेरा नाम बिगड़ने दीजिए। हमारी हरसंभव मदद कीजिए।

पढ़े : सांसद निधि पर भी होगी मोदी की नजर, थर्ड पार्टी करेगी निगरानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।