विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अन्य ग्रहों पर भी जीवन के लक्षण : नारलिकर

By Edited By:
Published: Sun, 08 Dec 2013 09:14 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2013 09:15 PM (IST)

आगरा। प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी जेवी नारलिकर ने कहा है कि पृथ्वी के अलावा अंतरिक्ष में अन्यत्र भी जीवन की संभावना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

आगरा। प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी जेवी नारलिकर ने कहा है कि पृथ्वी के अलावा अंतरिक्ष में अन्यत्र भी जीवन की संभावना मौजूद है। शनिवार को आगरा में दयालबाग में डीईआइ डीम्ड यूनिवर्सिटी में 'आर वी अलोन इन द यूनिवर्स' विषय पर बोलते हुए नारलिकर ने कहा कि यह वाद-विवाद का विषय है कि अन्य ग्रहों पर किस प्रकार का जीवन संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि उन ग्रहों पर बुद्धिमान जातियां भी हो सकती हैं जहां पृथ्वी के समान ही परिस्थितियां मौजूद हों। उनके मुताबिक जैव वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में जीवन की संभावना से इन्कार किया है, लेकिन खगोलविद इसे लेकर आशावादी हैं। नारलिकर ने कहा कि पृथ्वी से 41 किलोमीटर दूर बाहरी अंतरिक्ष में एकत्रित किए गए बैक्टिरिया का अध्ययन करने से पता चलता है कि तीन बैक्टिरिया पृथ्वी पर पाए जाने वाले बैक्टिरिया से अलग किस्म के थे। इन तीनों बैक्टिरिया पर पराबैंगनी किरणों का कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इससे प्रमुख खगोलविदों ने निष्कर्ष निकाला कि इस प्रकार के अन्य बैक्टीरिया और कोशिकाएं अन्यत्र भी हो सकती हैं और वहां जीवन संभव हो सकता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर