बिहार चुनावः मोदी-नीतीश में जोरदार भिड़ंत, जानें जागरण ऑनलाइन पोल के नतीजे
बिहार विधानसभा चुनाव का अंतिम चरण खत्म होने के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों ने सभी को चौंका दिया है। खबर में पढ़कर आप भी आंकलन कर सकेंगे कि बिहार में किसकी बयार बह रही है।
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार लोगों ने दिल खोलकर मतदान किया है। लेकिन, चुनाव बाद आ रहे अलग-अलग सर्वें में एनडीए गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है। हालांकि, कुछ सर्वें में दोनों गठबंधन के बीच बिल्कुल कांटे की टक्कर बताई जा रही है। जागरण ऑनलाइन को 16,098 लोगों से मिली राय के मुताबिक बिहार में एनडीए की सरकार साफ तौर पर बनती दिख रही है।
जागरण ऑनलाइन सर्वे-
एनडीए- 130 सीट
महागठबंधन - 97 सीट
अन्य - 16 सीट
इंडिया टुडे और सिसेरो ग्रुप का सर्वे-
एनडीए - 120 सीटें
महागठबंधन – 117 सीटें अन्य – 06
इंडिया टीवी--सी वोटर का सर्वे
एनडीए- 101-121
महागठबंधन- 112-132
न्यूज एक्स--सीएनएक्स का सर्वे
महागठबंधन 135
राजग 95
अन्य 15
न्यूज नेशन का सर्वे
महागठबंधन 122
भाजपा 117
अन्य 4
बिहार विधानसा की मौजूदा दलीय स्थिति इस प्रकार से है--
कुल सीटें : 243
जदयू 122
भाजपा 91
राजद 22
कांग्रेस 4
अन्य 11