विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग', US सिंगर ने CJP को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

Published: Wed, 14 Oct 2026 07:09 PM (IST)

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने अभिजीत दीपके और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर अमेरिका से फंडिंग लेने का गंभीर आरोप लगाया है।

US सिंगर ने CJP को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा।

US सिंगर ने CJP को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा।

HighLights

  1. मैरी मिलबेन ने अभिजीत दीपके, CJP पर फंडिंग का आरोप लगाया।

  2. आरोप है कि फंडिंग पीएम मोदी के खिलाफ इस्तेमाल हो रही।

  3. मिलबेन ने भारतीय युवाओं से शांतिपूर्ण विरोध का आह्वान किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) को लेकर बहुत बड़ा दावा किया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट करके अभिजीत दीपके को अमेरिका से फंडिंग मिलने का आरोप लगाया है।

मैरी मिलबेन ने लिखा,'भारत के सभी युवा देशभक्तों के लिए यह चुप रहने का समय नहीं है। अभिजीत दीपके और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को अमेरिका से फंडिंग मिल रही है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व में आपके भविष्य के खिलाफ है। डरो मत, मेरे युवा देशभक्तों।'

आपके प्रधानमंत्री झुकने वाले नहीं- मैरी मिलबेन

'आपके प्रधानमंत्री, जिन्होंने 25 साल तक भारत की सेवा ही है, 12 साल प्रधानमंत्री के तौर पर और लगातार तीन बार चुने गए, वे मेरे देश की विघटनकारी ताकतों के सामने झुकने वाले नहीं हैं।'

American singer Mary Millben

डोनर्स का दुनिया भर में एक ही पैटर्न- मैरी मिलबेन

उन्होंने कहा कि इन चुनिंदा डोनर्स का दुनिया भर में एक ही पैटर्न है, कंजर्वेटिव ग्लोबल लीडर्स को निशाना बनाना, उस देश से अमेरिका में पढ़े लिखे व्यक्ति को ढूंढना, उन्हें कट्टरपंथी बनाना, उन्हें वापस उनके देश भेजना और उन्हें अफरा-तफरी और तबाही मचाने के लिए फंड देना। इनमें से कोई भी सफल नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने देश के विकास और शासन पर असर जरूर डाला है।

CJP के खिलाफ जवाबी आंदोलन हो- मैरी मिलबेन

मैरी मिलबेन ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत में एक नई आवाज उठे, जो भारत की मिट्टी में पैदा हुई, पली-बढ़ी और शिक्षित हो। जो एकजुट हो और कॉकरोच जनता पार्टी की विघटनकारी सोच का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करे। लोकतंत्र और आजादी को बनाए रखने के लिए हमेशा एक जवाबी आंदोलन होना चाहिए। जागो, युवा देशभक्तों, जागो।

यह भी पढ़ें- भारत आए ध्रुव राठी को झटका, साकेत कोर्ट ने जारी किया समन; 2 दिन में भरनी होगी प्रोसेस फीस