दास और रांका की रिहाई पर अभिजीत का रिएक्शन, दीपके ने शेयर की SRK की क्लिप
दिल्ली की एक विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की ...और पढ़ें
HighLights
दिल्ली कोर्ट ने सौरव दास, आशुतोष रांका की जमानत मंजूर की।
CJP नेताओं को 7 दिन की पुलिस हिरासत के बाद रिहा किया गया।
अभिजीत दीपके ने शाहरुख खान की 'चक दे इंडिया' क्लिप साझा की।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के एक विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) अदालत ने बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका के जमानत बॉन्ड स्वीकार कर लिए और उन्हें रिहा करने का आदेश दिया।
अदालत ने कहा कि अगर वे किसी अन्य मामले में हिरासत में नहीं है, तो उन्हें जेल से रिहा किया जा सकता है। यह आदेश तब आया जब दिल्ली पुलिस ने उनकी न्यायिक हिरासत को तीन दिन और बढ़ाने की मांग की थी। ये दोनों नेता 7 दिनों से पुलिस हिरासत में थे।
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर दीपके का रिएक्शन
CJP के संस्थापक और नेता अभिजीत दीपके ने अदालत के रिहाई आदेश पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स अकाउंट पर शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' के क्लाइमैक्स सीन की एक क्लिप शेयर की।
हाई कोर्ट ने कार्यकर्ताओं से वैकल्पिक कानूनी रास्ता अपनाने को कहा
इससे पहले दिन में, दास और रांका ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपनी हिरासत बढ़ाए जाने को चुनौती दी थी। अदालत ने उनसे कहा कि वे SEM के फैसले का इंतजार करें और अगर उनकी शिकायत बनी रहती है, तो वे उचित अपीलीय या पुनरीक्षण फोरम में जाएं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी याचिका वापस ले ली।
