विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJI सूर्यकांत पर विवादित पोस्ट: केरल कांग्रेस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका

Published: Sat, 31 Oct 2026 10:57 PM (IST)

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत को निशाना बनाने वाली केरल कांग्रेस की विवादित सोशल मीडिया पोस्ट पर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की गई है।

केरलम कांग्रेस के खिलाफ अवमानना याचिका। (एएनआई)

केरलम कांग्रेस के खिलाफ अवमानना याचिका। (एएनआई)

HighLights

  1. प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत पर विवादित सोशल मीडिया पोस्ट।

  2. केरल कांग्रेस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका।

  3. पार्टी ने पोस्ट से दूरी बनाई, माफी मांगी, कार्रवाई की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत को निशाना बनाने वाली विवादित इंटरनेट मीडिया पोस्ट को लेकर कांग्रेस की केरलम इकाई को सुप्रीम कोर्ट में कानूनी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में दो वकीलों ने अवमानना याचिका दायर की है। इस बीच, राज्य में पार्टी नेतृत्व ने पहले ही खेद जताते हुए इन टिप्पणियों से दूरी बना ली है।

वकील विनीत जिंदल और एसआर श्रीजेश ने प्रधान न्यायाधीश को पत्र लिखकर कांग्रेस की केरलम इकाई के आधिकारिक एक्स हैंडल पर प्रकाशित विवादित पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद अदालत ने इसे याचिका के रूप में दर्ज किया।

यह घटनाक्रम राज्य कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ की ओर से सुप्रीम कोर्ट के एक वकील के कानूनी नोटिस का जवाब दिए जाने के कुछ दिन बाद सामने आया है। जोसेफ ने स्वीकार किया कि पोस्ट पार्टी नेतृत्व की जानकारी या मंजूरी के बिना प्रकाशित की गई थी। अपने जवाब में जोसेफ ने स्पष्ट किया कि ये टिप्पणियां कांग्रेस का आधिकारिक रुख नहीं थीं। उन्होंने प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत से माफी भी मांगी थी।

उन्होंने यह भी बताया कि पोस्ट के लिए जिम्मेदार विजय थोत्ताथिल को उनके पद से हटा दिया गया है। यह विवाद इस महीने की शुरुआत में नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट की ओर इंडी गठबंधन के मार्च के दौरान उठा था। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यह प्रदर्शन आयोजित किया था।

प्रधान न्यायाधीश ने कानूनी बाध्यताओं के कारण इंडी गठबंधन के नेताओं से मिलने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद राज्य कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर कड़ी नाराजगी जताने वाला संदेश पोस्ट किया गया। पोस्ट में लिखा था- "सूर्यकांत, इस्तीफा दें। हम आपका विकल्प ढूंढ लेंगे।"

(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।