Citizenship law: लोक अधिकार मंच सहित कई संगठनों की नागपुर में समर्थन रैली; देखें VIDEO
नागपुर में नागरिकता संशोधन कानून के सहयोग में भाजपा आरएसएस अन्य संगठनों और लोक अधिकार मंच द्वारा इस रैली का आयोजन किया गया।
नागपुर, एएनआइ। देश भर में बड़े पैमाने पर विरोध किए जा रहे नए अधिनियमित नागरिकता (संशोधन) कानून 2019 के समर्थन में एक रैली आयोजित की गई। रविवार सुबह सैकड़ों की संख्या में लोक अधिकार मंच के कार्यकर्ता नागपुर में रैली के लिए एकत्र हुए।
नागरिकता कानून के समर्थन में लगे नारे
लोक अधिकारी मंच के कार्यकर्ताओं ने यहां यशवंत स्टेडियम से समिविधन चौक तक रैली निकाली। इसके अलावा उन्होंने नए नागरिकता कानून को लागू करने वाले नारे लगाए और नागपुर स्वागत सीएए के पोस्टर भी दिखाए। बता दें कि रैली का आयोजन लोक अदालत मंच, भाजपा, आरएसएस और अन्य संगठनों द्वारा किया गया है।
#WATCH Maharashtra: A rally in support of #CitizenshipAmendmentAct organized in Nagpur by Lok Adhikar Manch,BJP, RSS and other organizations. pic.twitter.com/uAyCHoAi4z
— ANI (@ANI) December 22, 2019
रैली में शामिल लोगों ने भाजपा, सामाजिक संगठनों के झंडे पकड़े हुए थे। इसके साथ कई लोग भी रैली में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को लहराते हुए दिखाई दिए। ये रैली ऐसे वक्त में हुई है जब देशभर में कई राज्यों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा।
देश के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन
नागरिकता कोनून को लेकर दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हंगामा किया जा रहा है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंसा देखने को मिली। कई जगहों पर आगजनी की गई। प्रदर्शकारियों ने पुलिस की चौकी में हमला किया। वहीं उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को हुई हिंसा में 18 लोगों की मौत हो गई है।
क्या है नया कानून
यह अधिनियम पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न से भाग रहे हिंदुओं, सिखों, जैनियों, पारसियों, बौद्धों और ईसाइयों को नागरिकता देता है जो 31 दिसंबर 2014 को या उससे पहले भारत आए थे।