Move to Jagran APP

CAA Protest: सोशल मीडिया पर भी बवाल, प्रियंका बोलीं जितनी आवाजें दबाएंगे उतनी तेज उठेगी आवाज

citizenship amendment act Protest नागरिकता संशोधन कानून पर देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर नेताओं अपनी प्रतिक्रियां दे रहें है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Thu, 19 Dec 2019 01:37 PM (IST)Updated: Thu, 19 Dec 2019 01:37 PM (IST)
CAA Protest: सोशल मीडिया पर भी बवाल, प्रियंका बोलीं जितनी आवाजें दबाएंगे उतनी तेज उठेगी आवाज
CAA Protest: सोशल मीडिया पर भी बवाल, प्रियंका बोलीं जितनी आवाजें दबाएंगे उतनी तेज उठेगी आवाज

नई दिल्ली, एएनआई। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे देश में जमकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु समेत देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। दिल्ली में कई जगहों पर प्रदर्शन काफी हिंसक हो गया है। विरोध प्रदर्शन को लेकर नेताओं द्वारा आरोप प्रतिारोप का दौर जारी है। 

loksabha election banner

प्रियंका बोले जितनी आवाज उठाएंगे उतनी होंगे तेज

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेट्रो स्टेशन बंद हैं। इंटरनेट बंद है। हर जगह #Section144 है। किसी भी जगह आवाज उठाने की इजाजत नहीं है। जिन्होंने आज टैक्सपेयर्स का पैसा खर्च करके करोड़ों का विज्ञापन लोगों को समझाने के लिए निकाला है, वही लोग आज जनता की आवाज से इतना बौखलाएं हुए हैं कि सबकी आवाजें बंद कर रहे हैं। एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा कि जितनी आवाजें दबाएंगे उतनी तेज आवाज उठेगी। 

मुस्लिम भाइयों की भ्रांतियां दूर करें केजरीवाल: मनोज तिवारी

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सीएए पर वर्तमान घटनाओं से हमें गहरा दुख हुआ है। भारत का कोई भी नागरिक कहीं भी नहीं जाएगा। यह देश हर भारतीय का है। उन्होंने आगे अपने ट्वीट में लिखा कि राजनीति से ऊपर उठकर हमारे मुस्लिम पुलिस के दिमाग में फैली भ्रांतियों को दूर करें। कल आकर केजरीवाल जी और सुभाष चोपड़ा जी दोपहर 3 बजे  CP के सेंट्रल पार्क में आए।

   

कांग्रेस ने ट्वीट कर लगाया ये आरोप

विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर इंटरनेट सेवाएं बंद करने पर कांग्रेस ने अपनी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि इंटरनेट किस चिड़िया का नाम है भाई! कश्मीर से लेकर असम और सुदूर दक्षिण से लेकर दिल्ली तक हर जगह नेटबंदी है। अच्छा एक बात और बताओ- कौनसा टॉनिक लेते हो...झूठ बोलने के लिए। इस ट्वीट के साथ कांग्रेस ने #IndiaAgainstCAA का इस्तेमाल भी किया। बता दें कि भाजपा के एक ट्वीट पर जवाब देते हुए कांग्रेस की तरफ से ये ट्वीट किया गया है।

 

येदियुरप्पा बोले विरोध के पीछे कांग्रेस

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि नागरिक संशोधन कानून के विरोध के पीछे कांग्रेस शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि यूटी खाडर जैसे लोगों की वजह से ऐसी स्थिति बन रही है। मुसलमानों का ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। सभी से शांति बनाए रखने का अनुरोध करें। अगर कांग्रेस के नेता विरोध प्रदर्शन जारी रखते हैं तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे।

बीएस येदियुरप्पा ने आगे कहा कि मैं ईमानदारी से सभी राजनीतिक दलों, नेताओं और लोगों से अपील करता हूं कि Citizenship Act के मुद्दे पर शांत रहें। CAA इस देश के लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है, यह केवल अन्य देशों के लोगों के लिए लागू एक अधिनियम है जो भारतीय नागरिकता चाहते हैं।

केजरीवाल ने की केंद्र सरकार से अपील

Citizenship Act पर विरोध के बारे में पूछे जाने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज देश में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। आज सभी नागरिकों में एक डर है। मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि वह इस कानून को न लाए बल्कि युवाओं को रोजगार दे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.