Move to Jagran APP

तिरुवनंतपुरम: महिला सश्क्तीकरण के लिए स्विट्जरलैंड की इस महिला ने शुरू की 'पिंक रूम' सर्विस

स्विट्जरलैंड की एक महिला क्रिस्टी जॉनसन ने महिलाओं के उत्थान के लिए एक कदम बढ़ाया है।उन्होंने तिरुवनंतपुरम में सिलेक्ट रूम नाम से महिलाओं के लिए पिंक रूम की सर्विस शुरु की है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 01:22 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 03:27 PM (IST)
तिरुवनंतपुरम: महिला सश्क्तीकरण के लिए स्विट्जरलैंड की इस महिला ने शुरू की 'पिंक रूम' सर्विस

तिरुवनंतपुरम: एक तरफ जहां महिलाओं के साथ दुष्कर्म होने की घटनाओं मे कमी नहीं आ रही है। वहीं दूसरी तरफ महिलाओं के सश्क्तीकरण को लेकर भी काम किए जा रहे हैं। स्विट्जरलैंड की एक महिला क्रिस्टी जॉनसन (Christe Jhonson) ने महिलाओं के उत्थान के लिए एक कदम बढ़ाया है। उन्होंने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में सिलेक्ट रूम नाम से महिलाओं के लिए नई सर्विस शुरू की है। इसके तहत सभी आपार्टमेंट के नाम पिंक रूम रखे गए हैं। यह सर्विस सिर्फ महिलाओं को समर्पित की गई है।

loksabha election banner

क्रिस्टी जॉनसन ने बताया कि पिंक रूम का निर्माण महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। महिलाओं को ट्रैवलिंग के दौरान पिंक रूम की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि महिला सश्क्तीकरण को ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण किया गया है। खास बात यह कि पिंक रूम में सिर्फ महिलाओं का ही स्टाफ काम करेगा। उन्होंने बताया कि हमने यहां पर एक ऐसी जगह बनाई है जहां पर महिलाएं अपने आपको सुरक्षित और सुखद महसूस कर सकेंगी। इसके लिए हम सभी प्रोफेश्नल सर्विस प्रदान करेंगे। 

बता दें कि महिला सुरक्षा को लेकर समय-समय पर सरकार की तरफ से तरह-तरह की योजना बनाई जाती है, लेकिन महिलाएं आज भी अपने आपको असुरक्षित महसूस करती हैं। इसकी जीता जागता और ताजा उदाहरण दिल्ली की अनु का है। जिन्होंने ससंद के सामने हैदराबाद में एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद जिंदा जलाने की घटना का विरोध-प्रदर्शन किया। खास बात यह है कि हैदरबाद से दोबारा एक महिला को जिंदा जलाने की खबर उसी इलाके से आई। इसके बाद पूरे देश के लोगों में रोष है।

हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी दिल्ली के वसंतकुंज के पास निभर्या के साथ गैंग दुष्कर्म हुआ था। इसके बाद भी पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुआ था। तब जाकर निर्भया को इंसाफ मिला और उसके आरोपियों को सजा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.