स्टेडियम विस्फोट में दो आतंकी गिरफ्तार
कर्नाटक पुलिस ने चिन्ना स्वामी स्टेडियम विस्फोट मामले मे दो आतंकियो को गिरफ्तार किया है। इनमे से एक आतंकी की गिरफ्तारी बिहार के दरभंगा जिले से कई गई है। वही, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस गिरफ्तारी के तरीके से भड़क गए है। चिन्ना स्वामी स्टेडियम मे वर्ष 2010 मे विस्फोट हुआ था। गिरफ्तार आतंकियो मे एक रहमान लश्कर से और काफिल आईएम से संबंध रखता है।
बेंगलूर। कर्नाटक पुलिस ने चिन्ना स्वामी स्टेडियम विस्फोट मामले में दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आतंकी की गिरफ्तारी बिहार के दरभंगा जिले से कई गई है। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस गिरफ्तारी के तरीके से भड़क गए हैं। चिन्ना स्वामी स्टेडियम में वर्ष 2010 में विस्फोट हुआ था। गिरफ्तार आतंकियों में एक रहमान लश्कर से और काफिल आईएम से संबंध रखता है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गत छह मई को कर्नाटक पुलिस ने क्योटी थाना अंतर्गत बारसमेला गांव में छापेमारी कर अब्दुलसलाम के पुत्र काफिल अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे अपने साथ कर्नाटक ले गई।
दरभंगा की पुलिस अधीक्षक गरीमा मल्लिक ने बताया कि काफिल को गिरफ्तार करने आई कर्नाटक पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क नहीं साधा था। उन्होंने बताया कि कफिल को गिरफ्तार कर कर्नाटक ले जाने की सूचना स्थानीय पुलिस को उनके परिजनों से जानकारी मिली।
उधर, स्थानीय पुलिस को जानकारी दिए बिना कर्नाटक पुलिस द्वारा काफिल को उठाकर ले जाने के तरीके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इस संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर