विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एआई चिप की जंग में चीन का पुराना 'हनी ट्रैप' दांव? एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग के कथित संबंधों की जांच से गरमाया मुद्दा

Published: Sat, 14 Nov 2026 12:09 AM (IST)

चीन की प्राचीन युद्ध रणनीति 'मेइरन जी' या 'हनी ट्रैप' दुश्मनों की निजी कमजोरियों का फायदा उठाने पर केंद्रित है। ...और पढ़ें

एनवीडिया के जेनसन हुआंग मामले में हनी ट्रैप की चर्चा।

एनवीडिया के जेनसन हुआंग मामले में हनी ट्रैप की चर्चा।

HighLights

  1. चीन की प्राचीन 'मेइरन जी' रणनीति का उपयोग दुश्मनों को कमजोर करने में।

  2. एनवीडिया के जेनसन हुआंग मामले में हनी ट्रैप की चर्चा।

  3. एआई चिप्स पर अमेरिका-चीन की रणनीतिक होड़ में इसका महत्व।

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। दुश्मन को युद्ध के मैदान में हराना ही जरूरी नहीं, उसकी निजी कमजोरियों का फायदा उठाकर भी उसे परास्त किया जा सकता है। चीन की प्राचीन युद्ध रणनीतियों में शामिल यह विचार आज के दौर में 'हनी ट्रैप' के रूप में चर्चा में है।

एनवीडिया के संस्थापक और पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े कथित विवाहेतर संबंधों और एक महिला के चीनी खुफिया एजेंसियों से संपर्क के संदेह ने इस रणनीति पर फिर बहस छेड़ दी है। हालांकि, हुआंग के हनी ट्रैप मामला जांच के दायरे में है।

अमेरिका-चीन संबंधों के विशेषज्ञ और आबर्न विश्वविद्यालय के प्रोफेसर लिंगगोंग कोंग के मुताबिक, चीन की प्राचीन राजनीतिक रणनीति 'मेइरन जी' यानी 'सौंदर्य रणनीति' का मूल विचार विरोधी की भावनात्मक कमजोरियों का फायदा उठाकर उसकी निर्णय क्षमता को प्रभावित करना है।

यह रणनीति चीन की चर्चित पुस्तक 'छत्तीस रणनीतियों' में शामिल है।राजाओं को फंसाने से लेकर आधुनिक जासूसी तकइस रणनीति का एक चर्चित उदाहरण ईसा पूर्व पांचवीं सदी का है।

यूए राज्य के राजा गोउजियान ने अपने प्रतिद्वंद्वी वू के राजा फूचाई को कमजोर करने के लिए शी शि और झेंग दान नाम की दो महिलाओं को उसके पास भेजा था।

माना जाता है कि उनके प्रभाव में आकर फूचाई ने शासन और सुरक्षा की अनदेखी की। हालांकि, इतिहासकार वू की हार के पीछे सैन्य और राजनीतिक कारणों को भी महत्वपूर्ण मानते हैं।

आधुनिक दौर में भी खुफिया एजेंसियां निजी संबंधों का इस्तेमाल जानकारी जुटाने और लोगों को प्रभावित करने के लिए करती रही हैं। इसे 'हनी ट्रैप' कहा जाता है।

शीत युद्ध के दौरान सोवियत और पश्चिमी देशों की एजेंसियों ने भी इस तरीके का इस्तेमाल किया था। फ्रांसीसी राजनयिक बर्नार्ड बुर्सिको और चीनी ओपेरा कलाकार शी पेई पु का मामला इसका चर्चित उदाहरण है। दोनों के संबंधों के दौरान बुर्सिको ने फ्रांसीसी राजनयिक दस्तावेज चीन को सौंपे थे।

इसी तरह अमेरिकी सांसद एरिक स्वालवेल के चीनी एजेंट होने की संदिग्ध क्रिस्टीन फांग से संबंधों का मामला भी चर्चा में रहा।एआइ चिप पर कब्जे की रणनीतिक होड़हुआंग का मामला इसलिए संवेदनशील है, क्योंकि एनवीडिया के चिप दुनिया में एआइ विकास की धुरी बन चुके हैं।

अमेरिका चीन को उन्नत एआइ चिप के निर्यात पर रोक लगा रहा है, जबकि बीजिंग अपनी तकनीकी और सैन्य क्षमता बढ़ाने के लिए सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारी निवेश कर रहा है। ऐसे में एनवीडिया प्रमुख तक पहुंच रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हो सकती है। एलिस हुआंग पर लगे आरोपों की भी जांच जारी है और चीन ने उन्हें खारिज किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।