विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन की मदद से सिंधु नदी पर बांध बनाएगा पाकिस्तान, बढ़ सकता है भारत से विवाद

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 14 Jun 2017 09:11 AM (IST)Updated: Wed, 14 Jun 2017 09:17 AM (IST)

यह बांध 10 साल में बनकर तैयार होगा। इस पर जुलाई 2018 में काम शुरू हो जाएगा। बांध पाकिस्तान के लिए काफी अहम होगा।

चीन की मदद से सिंधु नदी पर बांध बनाएगा पाकिस्तान, बढ़ सकता है भारत से विवाद
चीन की मदद से सिंधु नदी पर बांध बनाएगा पाकिस्तान, बढ़ सकता है भारत से विवाद

इस्लामाबाद, एजेंसी। भारत के विरोध के बावजूद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के गिलगित-बाल्टिस्तान में सिंधु नदी पर मेगा बांध बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पाकिस्तान इस प्रोजेक्ट के लिए चीन से मदद की आस लगाए बैठा है। ऐसा होता है तो सीपीईसी (चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर) के बाद इस बांध पर भी भारत व चीन आमने-सामने हो सकते हैं।

एक न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने बताया कि सरकार की सिंधु नदी पर मेगा बांध बनाने की महत्वाकांक्षी योजना है, लेकिन पैसे की कमी आड़े आ रही है। इसके लिए चीन समेत कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से बात चल रही है। हालांकि इसका उनका परमाणु हथियार संपन्न पड़ोसी भारत विरोध कर रहा है।

मंत्री ने कहा कि चीन के बेल्ट एंड रोड प्लान से पाकिस्तान को भी उम्मीद जगी है। सिंधु पर बनने वाले दियामेर-बासा बांध से 4500 मेगावाट बिजली पैदा हो सकेगी। बांध बनाने के लिए चीनी कंपनी का चयन किया गया है। यह बांध 10 साल में बनकर तैयार होगा। इस पर जुलाई 2018 में काम शुरू हो जाएगा। बांध पाकिस्तान के लिए काफी अहम होगा। इससे सिंचाई की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए गत वर्ष दिसंबर में चीन व पाकिस्तान ने करार पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन इसके बाद बात आगे नहीं बढ़ सकी है।

हालांकि पाकिस्तानी व चीनी इंजीनियरों ने मिलकर बांध बनाने का सर्वे शुरू कर दिया है। भारत सिंधु बेसिन पर बांध बनाए जाने का विरोध करता रहा है। भारत भी कश्मीर में सिंधु नदी पर कई बांध प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: पाक सीमा पर भारत कर रहा है मिसाइल परीक्षण, तीन किमी है मारक क्षमता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।