Move to Jagran APP

डोकलाम विवाद: भारत पर इस 'हथियार' से हमला करेगा चीन तो आएगी तबाही!

भारत-चीन के बीच डोकलाम सीमा विवाद पिछले दो महीने से चल रहा है। इस बीच भारत ने सिक्किम, अरुणाचल से लगी चीन सीमा पर सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है।

By Tilak RajEdited By: Published: Mon, 14 Aug 2017 01:39 PM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 02:44 PM (IST)
डोकलाम विवाद: भारत पर इस 'हथियार' से हमला करेगा चीन तो आएगी तबाही!
डोकलाम विवाद: भारत पर इस 'हथियार' से हमला करेगा चीन तो आएगी तबाही!

नई दिल्‍ली, जेएनएन। भारत और चीन के बीच डोकलाम सीमा विवाद समय बीतने के साथ-साथ गहराता जा रहा है। चीन ने भारत को पिछले दिनों अंतिम चेतावनी दी थी। लेकिन भारत ने भी साफ संदेश दे दिया है कि पीछे नहीं हटेंगे। ऐसे में सुनने को मिल रहा है कि चीन यदि सैन्‍य हमला करता है, तो दोनों देशों को काफी नुकसान पहुंचेगा। लेकिन रक्षा विशेज्ञषों की मानें तो चीन के पास सैन्‍य के अलावा 'पानी से वार' का विकल्‍प भी मौजूद हैं।

रक्षा जानकारों की मानें तो चीन यदि भारत पर 'पानी से हमला' करता है, तो कई राज्‍यों में ऐसी तबाही आएगी, जिससे लाखों लोग बेघर हो जाएंगे। दरअसल, चीन की भौगालिक स्थिति इस तरह की है कि वो भारत से ऊंचे स्‍थान पर स्थित है। ऐसी कई नदियां हैं, जो चीन से होकर भारत में आती हैं। इनमें से कई नदियों पर चीन ने बड़े-बड़े बांध बना रखे हैं। इनमें से सबसे बड़ी ब्रह्मपुत्र नदी है। इसके अलावा सतलुज और सिंधु नदी भी चीन से होकर भारत में आती हैं।

loksabha election banner



चीन अगर ब्रह्मपुत्र, सतलुज और सिंधु नदी बने बांधों में पानी कुछ समय के लिए रोक ले। फिर पानी को एक साथ छोड़ दे, तो भारत के कई राज्‍य जलमग्‍न हो जाएंगे। ये पानी ऐसी तबाही लाएगा, जिससे लाखों लोग प्रभावित होंगे। ऐसी भयावह स्थिति का मंजर साल 2012 में पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों में देखने को मिला था, जब चीन ने बिना पूर्व चेतावनी के बांध का पानी छोड़ दिया था।

बता दें कि भारत-चीन के बीच डोकलाम सीमा विवाद पिछले दो महीने से चल रहा है। इस बीच भारत ने सिक्किम, अरुणाचल से लगी चीन सीमा पर सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है। भारतीय सेना हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार नजर आ रही है। उधर चीन नए-नए हथकंडे अपनाकर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

यह भी पढ़ें: डोकलाम विवाद पर चीन ने भारत के खिलाफ अपनाई ये रणनीति


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.