थल सेनाध्यक्ष ने लिया जम्मू कश्मीर के सुरक्षा हालात का जायजा
उन्होंने सीमा पार की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए सेना के जवानों और अधिकारियों की सराहना की।
जम्मू [राज्य ब्यूरो]। थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को अखनूर (जम्मू कश्मीर) का दौरा कर सैन्य अधिकारियों के साथ राज्य के वर्तमान सुरक्षा हालात की समीक्षा की। उन्होंने सीमा पार की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए सेना के जवानों और अधिकारियों की सराहना की। उनके साथ उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर ¨सह भी थे। अखनूर की सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है।
सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में थल सेनाध्यक्ष को विभिन्न ऑपरेशनों की तैयारी, वर्तमान हालात और घुसपैठ रोकने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशनों के बारे में विस्तार से बताया। रावत ने विरोधी तत्वों की
चुनौतियों से निपटने के लिए फील्ड
कमांडरों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी चुनौतियों से निपटने के लिए सेना के सभी रैंक के अधिकारियों और जवानों को इसी तरह हौंसला बुलंद बनाए रखने को कहा। बताया जा रहा है कि उन्होंने अधिकारियों के साथ पाकिस्तान में चुनाव के कारण बने हालात पर भी चर्चा की।