Move to Jagran APP

उपचुनाव में भाजपा की जीत पर बोले चिदंबरम- ये तो 50-50 का मुकाबला है

10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भाजपा ने 5 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने 3, तृणमूल कांग्रेस ने एक और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी एक सीट जीती है।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Published: Fri, 14 Apr 2017 12:53 PM (IST)Updated: Fri, 14 Apr 2017 01:00 PM (IST)
उपचुनाव में भाजपा की जीत पर बोले चिदंबरम- ये तो 50-50 का मुकाबला है
उपचुनाव में भाजपा की जीत पर बोले चिदंबरम- ये तो 50-50 का मुकाबला है

नई दिल्ली, पीटीआई। विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने इसे 50-50 का मामला बताया है। उन्होंने कहा कि इस परिणाम को भाजपा और गैर भाजपा दलों के लिए बराबरी का मुकाबला है।

loksabha election banner

पी चिदम्बरम ने कहा कि ये परिणाम भाजपा और गैर भाजपा दलों के बराबरी का मुकाबला साबित हुए क्योंकि 10 विधानसभा सीटों में भाजपा ने 5 तो गैर भाजपा दलों ने भी 5 सीटें जीती हैं। पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि 10 सीटों पर उपचुनाव हुए, भाजपा ने 5 सीटें जीतीं और गैर भाजपा दलों ने भी 5 सीटें जीतीं, क्या ये बराबरी का मामला नहीं है?

बता दें कि 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भाजपा ने 5 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने 3, तृणमूल कांग्रेस ने एक और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी एक सीट जीती है। पी चिदम्बरम ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि दिन की असली हेडलाइंस तो ये है कि मध्य प्रदेश में अटेर सीट पर भाजपा...कांग्रेस के हाथों पराजित हुई है।

10 सीटों में से कांग्रेस द्वारा जीती गई 3 सीटों में एक एमपी की अटेर सीट शामिल है। इस सीट पर कांग्रेस के हेमंत कटारे ने 857 वोटों के अंतर से भाजपा उम्मीदवार को हराया है। अटेर सीट पर मतदान के दिन हिंसा की खबरें भी आईं थी। कांग्रेस ने इस उपचुनाव में कर्नाटक की नानजनगुड और गुंडलूपेट विधानसभा सीटों पर भी अपना कब्जा बरकरार रखा है।

भाजपा ने धेमाजी, भोरांज और बांधवगढ़ सीट पर अपना कब्जा कायम रखा है। जबकि दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट को आम आदमी पार्टी के कब्जे से छीन लिया इसके अलावा राजस्थान की धौलपुर सीट को भी बहुजन समाज पार्टी से हथिया लिया।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उपचुनाव के इन नतीजों को अपने पक्ष में दिखा रहे हैं। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक की नानजनगुड और गुंडलूपेट विधानसभा सीट और मध्य प्रदेश की अटेर विधानसभा सीट जीतने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल में AAP को मिली करारी हार, सातवें आसमान में BJP का हौंसला

यह भी पढ़ें: उपचुनावों में BJP का शानदार प्रदर्शन, PM मोदी ने मतदाताओं को कहा शुक्रिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.