विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़: बीजापुर से दुर्ग जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, महिलाओं और बच्चे समेत पांच घायल

Published: Sun, 01 Nov 2026 12:06 AM (IST)

बीजापुर से दुर्ग जा रही मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस शनिवार रात नेलसनार थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पाण्डेमुर्गा ...और पढ़ें

बीजापुर से दुर्ग जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त (फोटो- जागरण)

बीजापुर से दुर्ग जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. नेलसनार थाना क्षेत्र के पाण्डेमुर्गा मोड़ पर रात 10 बजे हुई दुर्घटना

  2. घायलों में तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल, अस्पताल में चल रहा उपचार

जेएनएन, बीजापुर। बीजापुर से दुर्ग जा रही मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस शनिवार रात नेलसनार थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पाण्डेमुर्गा मोड़ के पास रात करीब 10 बजे हुए हादसे में बस सवार पांच यात्री घायल हो गए। इनमें तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेलसनार पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही भैरमगढ़ और नेलसनार से सुरक्षा बलों की टीमें मौके पर पहुंचीं। जवानों ने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करते हुए घायलों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। साथ ही मौके पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस मनीष ट्रेवल्स की थी, जिसका पंजीयन क्रमांक सीजी 07-9655 है। हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने घटना की पुष्टि की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।