विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, छत्तीसगढ़ को 6 और मध्य प्रदेश को मिलेंगे 5 नए हाई कोर्ट जज

Published: Fri, 30 Oct 2026 10:46 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में कुल 11 नए जजों की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में 11 जजों की नियुक्ति की सिफारिश।

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में 11 जजों की नियुक्ति की सिफारिश।

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 11 नए जजों की सिफारिश की।

  2. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज।

  3. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में 5 जजों की नियुक्ति प्रस्तावित।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को नए जज मिल सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में छह और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में पांच नए जज नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस बीवी. नागरत्ना ने कोलेजियम की शुक्रवार को हुई बैठक में ये फैसले लिए।

कोलेजियम ने चार वकीलों को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की। इनमें आनंद शुक्ला, रत्न निधि पुष्टि, शशांक ठाकुर और सौरभ शर्मा शामिल हैं। दो न्यायिक अधिकारियों रजनीश श्रीवास्तव और बलराम प्रसाद वर्मा को भी छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की गई है।

कोलेजियम ने एक अन्य फैसले में पांच न्यायिक अधिकारियों को पदोन्नत कर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में जज नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। इनमें रेणुका कंचन, कृष्णमूर्ति मिश्रा, वीरेंद्र सिंह राजपूत, ममता जैन और आशिता श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।