Move to Jagran APP

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ के विधायक देवव्रत को दिल दौरा पड़ने से निधन, CM भूपेश बघेल ने जताया दुख

छत्तीसगढ़ के नेता देवव्रत का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बता दें कि वह खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी से थे। बता दें कि दीपावली के शुभ अवसर पर विधायक ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

By Pooja SinghEdited By: Published: Thu, 04 Nov 2021 10:20 AM (IST)Updated: Thu, 04 Nov 2021 12:40 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ के विधायक देवव्रत को दिल दौरा पड़ने से निधन, CM भूपेश बघेल ने जताया दुख
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ के विधायक देवव्रत को दिल दौरा पड़ने से निधन

रायपुर, एएनआइ। छत्तीसगढ़ के नेता देवव्रत का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बता दें कि वह खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी से थे। राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ सीट से विधायक देवव्रत सिंह (MLA Devwrat Singh) को हार्ट अैटक की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम गई थीं।

loksabha election banner

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवव्रत सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य ने एक ऊर्जावान और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि खो दिया है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाए।

बता दें कि देवव्रत सिंह ने विधानसभा चुनाव 2018 से पहले कांग्रेस छोड़ पूर्व सीएम अजीत जोगी की पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे में प्रवेश किया था। इसी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़कर उन्हें जीत मिली थी। विधायक देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक निर्वाचित हुए। वह एक बार राजनांदगांव लोकसभा सीट से सांसद भी रहे। इसके साथ ही FCI (भारतीय खाद्य निगम) के अध्यक्ष भी थे। इसके अलावा कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे। वह 1995 से 1998 तक खैरागढ़ से मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। वर्ष 1998 से 2003 तक पहले वह मध्य प्रदेश, फिर छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.