Move to Jagran APP

छत्तीसगढ़: नारायणपुर में दो जवानों के बीच झड़प, फायरिंग में 2 की मौत एक घायल

छत्तीसगढ़ में दो जवानों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान हुई फायरिंग में 2 जवानों की मौत हो गई वहीं एक जवान घायल हो गया। यह झड़प अमदई घाटी कैंप नारायणपुर में हुई।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 10:37 AM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 12:39 PM (IST)
छत्तीसगढ़: नारायणपुर में दो जवानों के बीच झड़प, फायरिंग में 2 की मौत एक घायल
छत्तीसगढ़: नारायणपुर में दो जवानों के बीच झड़प, फायरिंग में 2 की मौत एक घायल

नारायणपुर। जिला मुख्यालय से 38 किमी दूर आमदई कैंप में शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे जवानों के बीच आपसी विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। नक्सल मोर्चे पर कैंप में सुरक्षा जवानों के बीच हुई गोलीबारी में दो जवानों की मौत हो गई है। वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। सूत्रों के मुताबिक कैंप में एपीसी घनश्याम कुमेटी ने अपने तीन साथियों पर फायरिंग कर दी। जिसमें लक्षराम प्रेमी कमर में गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गया। वहीं पीसी बिन्देश्वर साहनी और प्रधान आरक्षक रामेश्वर साहू को गर्दन में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घायल जवान लक्षराम प्रेमी को रायपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद कैंप में अफसरों ने आरोपित जवान का हथियार छीन लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

loksabha election banner

छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में एक बार फिर जवानों के बीच खूनी संघर्ष में दो जवानों की मौत हो गई है। जबकि एक जवान गंभीर रूप से जख्मी है। घायल जवान को रायपुर रेफर किया गया है। घटना की पुष्टि करते हुए एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि आरोपी जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कडेनार कैंप में छह जवानों की मौत के बाद इस क्षेत्र में यह दूसरी बार जवानों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

बताते हैं कि पिछले दो दिनों से जवानों के बीच विवाद चल रहा था। आमदई कैंप में शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे जवानों के आपसी विवाद के बाद चली गोली में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक जवान घायल हुआ है। सूत्रों के मुताबिक कैंप में एपीसी घनश्याम कुमेटी ने अपने तीन साथियों पर फायरिंग की, जिसमें लक्षराम प्रेमी को कमर मे गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गया है। वहीं पीसी बिन्देश्वर साहनी व प्रधान आरक्षक रामेश्वर साहू को गर्दन में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

जवान सीएएफ नौ बटालियन के हैं। आरोपी जवान घनश्याम कुमेटी को छोटेडोंगर थाना में गिरफ्तार कर घटना के संदर्भ में पूछताछ की जा रही है। आपसी गोलीबारी में जान गंवा चुके दोनों जवानों के शव को जिला अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम की जा रही है। मृत जवान बिन्देश्वर साहनी लोखंडी जशपुर नगर जिला जशपुर के निवासी हैं। वहीं दूसरा जवान रामेश्वर साहू चारामा जिला कांकेर के रहने वाले है। घायल जवान लक्ष्य राम प्रेमी भटगांव तहसील बिलाईगढ़ जिला बलौदाबाजार के है। वही आरोपी जवान घनश्याम कुमेटी ग्राम हरेखापाली अम्बागढ़ चौकी निवासी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.