Move to Jagran APP

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिले, आत्महत्या करने की जताई जा रही आशंका!

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले है। यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। इतना ही नहीं घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। दुर्ग रेंज के आइजी विवेकानंद सिन्हा ने इसकी जानकारी दी।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 07:47 AM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 08:12 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिले, आत्महत्या करने की जताई जा रही आशंका!
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिले

रायपुर, एएनआइ। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले है। यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। इतना ही नहीं घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। दुर्ग रेंज के आइजी विवेकानंद सिन्हा ने इसकी जानकारी दी। साथ ही कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

loksabha election banner

विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि ये परिवार दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र के बठेना गांव के रहने वाला था, जिसमें से राम बृज गायकवाड़ (52), बेटा संजू (24), पत्नी जानकी बाई (47), बेटी दुर्गा (28) और ज्योति (21) के शव बरामद किए गए हैं। इसमें से पिता राम बृज गायकवाड़ और बेटा संजू का शव पुलिस को मकान में छत के सहारे फांसी पर लटके हुआ मिला। वहीं घटनास्थल के पास के खेत में तीन महिलाओं के जले हुए शव बरामद किए गए। पहचान करने पर पत चला कि है ये राम बृज गायकवाड़ की पत्नी जानकी बाई और उनकी दोनों बेटी दुर्गा और ज्योति के शव थे।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो घटनास्थल जो पत्र बरामद किया गया है, उसमें मौत के लिए किसी और जिम्मेदार नहीं बताया गया है। दावा किया जा रहा है कि पत्र में पैसों की लेनदेन की वजह परिवार वालों ने इस तरह का कदम उठाया,  वहीं पुलिस को शक है कि पहले पिता और बेटे ने मिलकर तीनों महिलाओं को जलाया और फिर बाद में खुद फांसी लगा ली। अभी फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और  जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी से मामले की जांच में लगी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद इस मामले की जांच के लिए एक अलग से टीम बनाने का निर्देश भी राज्य गृह मंत्रालय की ओर से दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.