लोकआस्था के महापर्व छठ की शुरुआत पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं, छठी मैया से की सभी के कल्याण की कामना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने छठ पूजा पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
HighLights
प्रधानमंत्री मोदी ने छठ महापर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने छठी मैया से सभी के कल्याण की कामना की।
यह पवित्र पर्व नहाय-खाय के साथ शुक्रवार को शुरू हुआ।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए छठी मैया से सभी के कल्याण की कामना की।
मोदी ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि लोकआस्था और सूर्य उपासना का यह पवित्र पर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है। उन्होंने कामना की कि सभी को छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त हो। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बिप्लब कुमार देब ने भी छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।
राजनाथ सिंह ने इसे आस्था, पवित्रता और अटूट भक्ति का प्रतीक बताया। नितिन नवीन ने कहा कि नहाय-खाय से शुरू होने वाला यह पर्व स्वच्छता, अनुशासन, शुद्धता और सामूहिक सहभागिता का अनूठा उदाहरण है।
सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार