Move to Jagran APP

76 घंटे खाना पका कर मध्य प्रदेश की शेफ लता टंडन ने रचा इतिहास

76 घंटे खाना पका कर मध्य प्रदेश की शेफ लता टंडन ने इतिहास रच दिया है। इस रिकार्ड को बनाने के बाद उन्होंने अपनी सफलता का मंत्र बताया है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 03:28 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 03:28 PM (IST)
76 घंटे खाना पका कर मध्य प्रदेश की शेफ लता टंडन ने रचा इतिहास
76 घंटे खाना पका कर मध्य प्रदेश की शेफ लता टंडन ने रचा इतिहास

भोपाल, जेएनएन। मध्य प्रदेश के रीवा क्षेत्र की शेफ लता टंडन ने लगातार 72 घंटे तक खाना पका कर इतिहास रच दिया है। शुक्रवार रात नौ बजे तक वह 76 घंटे तक (छह घंटे का आराम) खाना पका चुकी थीं। लता ने लगातार भोजन पकाने के अमेरिका के रिकी लुम्पकिन के 68 घंटे 30 मिनट और एक सेकंड के रिकॉर्ड को पार कर लिया है। 

loksabha election banner

केन्या की एक महिला से मिली चुनौती
इस बीच उन्हें केन्या की मलीहा मोहम्मद ने 75 घंटे तक लगातार खाना पकाने का दावा पेश किया है। इसके बाद अब लता ने 78 घंटे का लक्ष्य निर्धारित किया है। लता के खाना पकाने के दौरान होटल में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड व इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के दो सदस्य मौजूद रहे। लता रात 12.45 बजे तक खाना पकाकर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड व लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाने का दावा पेश करेंगी। गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड के सदस्य करीब एक हफ्ते तक वीडियो व अपनी शर्तो की जांच कर परिणाम घोषित करेंगे। 

लंबे समय तक जागने का बताया राज
लता टंडन ने बताया कि लगातार लंबे समय तक जागते रहना बड़ी चुनौती है और साथ में भोजन भी पकाना है। उन्होंने बताया कि इसके लिए डेढ़ साल से लगातार वह प्रेक्टिस कर रही थीं। शरीर की ऊर्जा बनाए रखने के लिए उन्होंने जिम, योगा एवं मेडिटेशन का सहारा लिया है।

यह भी पढ़ें: Chandrayaan 2 जैसा है ISRO प्रमुख का जीवन, गरीब किसान से ऐसे बने रॉकेट मैन Kailasavadivoo Sivan


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.