Move to Jagran APP

Chandrayaan-3 Update: नींद से कब जागेगा प्रज्ञान रोवर, क्या अब खत्म हो गया भारत का चंद्रयान मिशन?

भारत ने चंद्रयान-3 मिशन की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। हालांकि अब मिशन के जरिए चांद की सतह पर लैंड करने वाले प्रज्ञान रोवर से संपर्क नहीं हो पा रहा है। वह पिछले तीन सितंबर से स्लीप मोड में है। इससे लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा कि कहीं भारत का चंद्रयान मिशन अब खत्म तो नहीं हो गया है...

By Jagran NewsEdited By: Achyut KumarPublished: Tue, 03 Oct 2023 10:16 AM (IST)Updated: Tue, 03 Oct 2023 10:16 AM (IST)
Chandrayaan-3 Latest Update: रोवर प्रज्ञान से नहीं हो पा रहा इसरो का संपर्क

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Chandrayaan-3 Latest Update: भारत ने 14 जुलाई 2023 को दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर अपना तीसरा चंद्रयान मिशन लॉन्च किया। इस मिशन पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई थी। इसके बाद 23 अगस्त को शाम छह बजकर पांच मिनट पर चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया।

loksabha election banner

कई देशों ने भारत को दी बधाई

भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बना, जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैडिंग की है। चंद्रयान-3 की इस सफलता पर कई देशों ने भारत को बधाई दी थी।

(फाइल फोटो, इसरो)

तीन सितंबर से गहरी नींद में प्रज्ञान

चंद्रयान-3 मिशन के जरिए लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान ने चांद की सतह पर लैंड किया। रोवर प्रज्ञान ने 10 दिनों तक अपने काम को बखूबी अंजाम दिया। इसके बाद वह तीन सितंबर को गहरी नींद में सो गया। रोवर प्रज्ञान ने इन 10 दिनों के दौरान कई महत्वपूर्ण डेटा को इसरो के पास भेजा। हालांकि. इसके बाद से अभी तक वह नींद से जागा नहीं, यानी कि उससे इसरो का संपर्क नहीं हो पाया। इससे लोगों के मन में यह सवाल उठने लगे कि क्या भारत का चंद्रयान-3 मिशन अब खत्म हो गया है।

(फाइल फोटो)

यह भी पढ़ें: Chandrayaan-3: कैसे जागेंगे विक्रम और प्रज्ञान? इसरो विज्ञानी नीलेश देसाई ने खोला राज

इसरो को उम्मीद, नींद से जागेगा प्रज्ञान

हालांकि, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को उम्मीद है कि रोवर नींद से जागेगा और फिर से अपने काम में जुट जाएगा। इसरो ने 22 सितंबर को अपने एक ट्वीट में कहा,

चंद्रयान-3 मिशन: विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ संचार स्थापित करने के प्रयास किए गए हैं, ताकि उनकी जागने की स्थिति का पता लगाया जा सके। फिलहाल उनकी ओर से कोई संकेत नहीं मिले हैं। संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी रहेंगे।

य़ह भी पढ़ें: आगे भी काम करना है इसलिए... सोमनाथ मंदिर में पूजा करने के बाद ISRO चीफ ने Chandrayaan 3 मिशन को लेकर क्या कहा?

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने क्या कहा?

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने 28 सितंबर को गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रज्ञान रोवर अगर नींद से नहीं जागता है तो भी कोई समस्या नहीं होगी। उसने वह काम कर दिया है, जो उससे हम लोगों ने उम्मीद की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.