विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandrayaan-3: 'शिव शक्ति प्वाइंट' के पास रहस्यों की तलाश में घूम रहा प्रज्ञान रोवर, ISRO ने शेयर किया VIDEO

By Mohd FaisalEdited By: Mohd Faisal
Published: Sat, 26 Aug 2023 04:07 PM (IST)

इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद अब प्रज्ञान रोवर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ...और पढ़ें

Chandrayaan-3: 'शिव शक्ति प्वाइंट' के पास रहस्यों की तलाश में घूम रहा प्रज्ञान रोवर (फोटो इसरो)
Chandrayaan-3: 'शिव शक्ति प्वाइंट' के पास रहस्यों की तलाश में घूम रहा प्रज्ञान रोवर (फोटो इसरो)

HighLights

  1. इसरो ने जारी किया प्रज्ञान रोवर का नया वीडियो।
  2. शिव शक्ति प्वाइंट के पास घूम रहा प्रज्ञान रोवर।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) के चांद पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद चांद की सतह पर इसका सफर शुरू हो चुका है। इसरो (ISRO) ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद अब प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर शेयर किया है।

इसरो ने जारी किया प्रज्ञान रोवर का नया वीडियो

इस वीडियो में प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) चांद के दक्षिणी ध्रुव पर रहस्यों की खोज में 'शिव शक्ति प्वाइंट' (Shiv Shakti Point) के आसपास घूमता दिखाई दे रहा है। इसरो ने लिखा यहां क्या है नया? इसी की तलाश में प्रज्ञान रोवर 'शिव शक्ति प्वाइंट' के आसपास घूम रहा है।

इससे पहले इसरो ने X (पूर्व ट्विटर) पर चंद्रयान-3 से जुड़ा एक वीडियो जारी किया था, जिसमें लैंडर विक्रम से प्रज्ञान रोवर बाहर निकलता दिखाई दे रहा है।

14 जुलाई को लॉन्च हुआ था चंद्रयान-3 मिशन

बता दें कि इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन को 14 जुलाई को लॉन्च किया था। 23 अगस्त शाम 6 बजकर चार मिनट पर चंद्रयान-3 ने चांद पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की। इसरो की सफलता पर दुनिया भर से बधाई दी गई। पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों की तारीफ की और मिशन चंद्रयान-3 की सफलता को ऐतिहासिक क्षण बताया था। पीएम ने कहा था कि देश के लिए ये गर्व का पल है। 

'शिव शक्ति प्वाइंट' दिया गया नाम

वहीं, पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस के दौरे से वतन लौटते ही एलान किया है कि चांद पर जिस जगह विक्रम लैंडर उतरा था, उसे 'शिव शक्ति प्वाइंट' के नाम से जाना जाएगा। उल्लेखनीय है कि चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत चौथा देश बन गया है। चीन, अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया है।