विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के साथ बनेगा नया इतिहास, चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा भारत

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Mon, 10 Jul 2023 08:11 AM (IST)

चंद्रयान-3 इसरो का ड्रीम प्रोजेक्ट है। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को दोपहर 02.35 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसरो प्रमुख एस ...और पढ़ें

चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा भारत।
चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा भारत।

नई दिल्ली, एएनआई। अंतरिक्ष की दुनिया में भारत इस सप्ताह नया इतिहास रचने जा रहा है। इसरो (ISRO) चंद्रयान-3 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के साथ ही भारत चंद्रमा की सतह पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा।

भारत रचेगा नया इतिहास

केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस सप्ताह श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 लॉन्च होगा। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के साथ ही भारत चंद्रमा पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा।

भारत को पीछे रहना मंजूर नहीं

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया अमेरिकी यात्रा में अंतरिक्ष संबंधी महत्वपूर्ण समझौते हुए, जिससे पता चलता है कि जिन देशों ने भारत से बहुत पहले अपनी अंतरिक्ष यात्रा शुरू की थी, वे आज भारत को एक समान सहयोगी के रूप में देख रहे हैं।

जितेंद्र सिंह ने कहा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन में हमारी अंतरिक्ष क्षेत्र में इतनी बड़ी वृद्धि के बाद भारत अब चंद्रमा की यात्रा में पीछे नहीं रह सकता।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 का अनुवर्ती मिशन है। इसका उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग और भारत की क्षमता का प्रदर्शन करना है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 उच्च स्तर पर काम करेगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री सिंह ने कहा

चंद्रयान-3 मिशन के प्राथमिक तीन उद्देश्य हैं। चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग, चंद्रमा पर रोवर का उतरना और इन-सीटू वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन करना।

14 जुलाई को चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग

बता दें कि चंद्रयान-3 इसरो का ड्रीम प्रोजेक्ट है। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को दोपहर 02.35 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन के तहत इसरो 23 अगस्त या 24 अगस्त को चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास करेगा।