चंद्रबाबू नायडू ने दिया नदियों को जोड़ने पर जोर
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू ने बेहतर खेती और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं को रोकने के लिए नदियों को जोड़ने की जरूरत पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि नदियों को जोड़ना बहुत महत्वपूर्ण है। वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने इस दिशा में काम करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया थ
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू ने बेहतर खेती और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं को रोकने के लिए नदियों को जोड़ने की जरूरत पर बल दिया है।
उन्होंने कहा कि नदियों को जोड़ना बहुत महत्वपूर्ण है। वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने इस दिशा में काम करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया था। यूपीए के दस सालों के शासन में इस दिशा में कोई प्रयास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नदियों को जोड़ने के विजन पर काम करना चाहते हैं।
नायडू यहां पूर्व जल संसाधन मंत्री और वरिष्ठ इंजीनियर डॉ के एल राव के 112वें जन्मदिन के मौके पर बोल रहे थे। नायडू ने बताया कि राज्य सरकार पोलावरम परियोजना को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार परियोजना के चलते विस्थापित हुए आदिवासियों के पुर्नवास की पूरी जिम्मेदारी लेगी।
पढ़ें: पीएम मोदी ने किया ट्वीट, 'चीन के राष्ट्रपति के साथ अच्छी मुलाकात'