विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Google के CEO सुंदर पिचाई ने विदेश मंत्री जयशंकर से की मुलाकात, डिजिटल परिवर्तन पर हुई चर्चा

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Tue, 20 Dec 2022 02:51 PM (IST)

Sundar Pichai Meets EAM विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात के बाद कहा ...और पढ़ें

सुंदर पिचाई ने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से की मुलाकात
सुंदर पिचाई ने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से की मुलाकात

नई दिल्ली, एएनआई। Sundar Pichai Meets Dr S Jaishankar: गूगल (Google) और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर (Dr S Jaishanka) से मुलाकात की है। दोनों के बीच भारत के डिजिटल परिवर्तन और वैश्विक रणनीतिक विकास पर चर्चा की गई। सुंदर पिचाई ने भारत को एक बड़ी निर्यात अर्थव्यवस्था बताते हुए कहा कि गूगल 100 से अधिक भारतीय भाषाओं के लिए एक इंटरनेट सर्च मॉडल विकसित कर रही है। महिलाओं के नेतृत्व वाली स्टार्टअप कंपनियों को 7.5 करोड़ डॉलर की मदद दी जाएगी।

डिजिटल परिवर्तन पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात के बाद कहा, "आज दोपहर गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई से मिलकर अच्छा लगा। भारत के डिजिटल परिवर्तन और वैश्विक रणनीतिक विकास पर चर्चा की।"

पीएम मोदी से की थी मुलाकात

बता दें कि इससे पहले सुंदर पिचाई ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। पिचाई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी और खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि आपके नेतृत्व में तकनीकी परिवर्तन की तीव्र गति को देखकर प्रेरणा मिलती है।

भारत में गूगल का सबसे बड़ा इवेंट

गौरतलब है कि, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भारत में गूगल का सबसे बड़ा इवेंट गूगल फॉर इंडिया के 8वें एडिशन के लिए भारत आए हैं। ये इवेंट 19 दिसंबर को दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया गया था। इस इवेंट में सूचना एवं तकनीक मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें:

स्मृति ईरानी पर 'टिप्पणी' करना पड़ गया भारी, NCW ने कांग्रेस नेता अजय राय को भेजा नोटिस

लोंगेवाला युद्ध 1971 के हीरो भैरो सिंह नहीं रहे, 'बार्डर' फिल्म में इस हीरो ने निभाई थी उनकी भूमिका