विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मां की पहचान पर बच्चों को जाति प्रमाणपत्र जारी करने पर विचार करे केंद्र', सुप्रीम कोर्ट दिया महत्वपूर्ण निर्देश

Published: Sat, 28 Nov 2026 05:30 AM (IST)

पीठ ने इस बात पर भी चर्चा की कि क्या बच्चे की जाति तय करने के उस स्थापित सिद्धांत में कोई अपवाद निकाला जा सकता है, जिसके तहत बच्चे की जाति पिता की जाति के आधार पर तय होती है।

'मां की पहचान पर बच्चों को जाति प्रमाणपत्र जारी करने पर विचार करे केंद्र', सुप्रीम कोर्ट (फोटो- एएनआई)

'मां की पहचान पर बच्चों को जाति प्रमाणपत्र जारी करने पर विचार करे केंद्र', सुप्रीम कोर्ट (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. कहा- यह मुद्दा उन मामलों में अहम, जहां बच्चे का संरक्षण मां के पास होता है

  2. भारत में बच्चे की जाति पिता की जाति के आधार पर तय होती है

पीटीआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से कहा कि वह तलाक, परित्याग, गोद लेने और एकल मां से जुड़े मामलों में बच्चों को उनकी मां की जाति के आधार पर जाति प्रमाणपत्र जारी करने के लिए दिशा-निर्देश बनाने की संभावना पर विचार करे।

जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने कहा कि यह मुद्दा खासतौर पर उन मामलों में अहम हो जाता है, जहां बच्चे का संरक्षण मां के पास होता है।

पीठ ने इस बात पर भी चर्चा की कि क्या बच्चे की जाति तय करने के उस स्थापित सिद्धांत में कोई अपवाद निकाला जा सकता है, जिसके तहत बच्चे की जाति पिता की जाति के आधार पर तय होती है।

पीठ ने केंद्र की ओर से पेश अटार्नी जनरल आर वेंकटरमणि से मामले पर विचार करने को कहा। पीठ ने अटार्नी जनरल से मामले में कानूनी और संवैधानिक सवालों को सुलझाने में मदद करने को कहा।

पीठ ने एक ही जाति के माता-पिता के मामलों को अंतरजातीय विवाह से जुड़े मामलों से अलग करने से इन्कार कर दिया और कहा कि सभी मुद्दों पर साथ विचार किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।