Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिमी पर प्रतिबंध पांच साल बढ़ा

    By Edited By:
    Updated: Fri, 07 Feb 2014 08:25 AM (IST)

    नई दिल्ली। केंद्र ने स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) पर लगे प्रतिबंध को एक बार फिर पांच साल के लिए बढ़ा दिया है। सिमी पर ताजा प्रतिबंध 1 फर ...और पढ़ें

    Hero Image

    नई दिल्ली। केंद्र ने स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) पर लगे प्रतिबंध को एक बार फिर पांच साल के लिए बढ़ा दिया है। सिमी पर ताजा प्रतिबंध 1 फरवरी से अगले 5 साल के लिए लागू होगा। सरकार का मानना है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो यह संगठन फिर से संगठित हो सकता है जो देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि सिमी की गतिविधियां देश की एकता और सुरक्षा के लिए हानिकारक हैं। इस पर अगले पांच साल तक प्रतिबंध जारी रहेगा। मंत्रालय ने हाल में एक बयान जारी सिमी पर 21 मामलों में संलिप्तता की बताई थी। इसमें मध्य प्रदेश में सिमी के छह सदस्यों के खंडवा जेल से फरार होने का मामला भी है। इसके अलावा महाराष्ट्र एटीएस पर हमला, हैदराबाद और गुजरात के दो मामले और मुंबई के आजाद मैदान में दंगों के मामले भी शामिल हैं।

    पढ़ें: उज्जैन में सिमी के चार सदस्य गिरफ्तार

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर