विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईडी डायरेक्टर राहुल नवीन समेत 11 अधिकारियों का पद हुआ अपग्रेड, PM मोदी की अध्यक्षता में नियुक्ति समिति ने लिया निर्णय

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Tue, 09 Jan 2024 10:43 AM (IST)

केंद्र ने 11 नौकरशाहों के पद को उन्नत कर अतिरिक्त सचिव का पद दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता ...और पढ़ें

ईडी डायरेक्टर राहुल नवीन समेत 11 अधिकारियों का पद हुआ अपग्रेड (Image: ANI)
ईडी डायरेक्टर राहुल नवीन समेत 11 अधिकारियों का पद हुआ अपग्रेड (Image: ANI)

एएनआई, नई दिल्ली। केंद्र ने 11 नौकरशाहों में से प्रवर्तन निदेशालय के कार्यवाहक निदेशक राहुल नवीन के पद को अपग्रेड कर अतिरिक्त सचिव का पद दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 11 अधिकारियों के पदों को अस्थायी रूप से भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव के स्तर पर अपग्रेड करने का निर्णय लिया है।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने नवीन सहित 11 अधिकारियों को भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव के स्तर पर अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य उनकी वर्तमान स्थिति को अस्थायी रूप से उन्नत करके उन्हें समायोजित करना है। 

कौन-कौन से हैं अधिकारी?

इसके मुताबिक, शुभा ठाकुर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव होंगी। आदेश में कहा गया है कि मनोज पांडे अब कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में, अनुराग बाजपेयी रक्षा उत्पादन विभाग में, आलोक पांडे निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग में और सुनील कुमार विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में अतिरिक्त सचिव होंगे। हनीफ कुरेशी को भारी उद्योग मंत्रालय और आनंदराव विष्णु पाटिल को स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

15 अन्य अधिकारियों को भी किया गया नियुक्त

आयकर कैडर के 1993-बैच के अनुभवी भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी नवीन को अतिरिक्त सचिव (एएस) रैंक में शामिल किया गया। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, विभिन्न कैडर के 15 अन्य अधिकारियों को भी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: Lakshadweep Facts: इंडियन आर्मी से पहले लक्षद्वीप के लिए रवाना हो चुकी थी पाक सेना, फिर कैसे पलट गई बाजी; पढ़ें दिलचस्प किस्सा

यह भी पढ़ें: UGRAM: 500 मीटर की रेंज से दुश्मन का होगा काम तमाम, DRDO ने लॉन्च की स्वदेशी असॉल्ट राइफल 'उग्रम'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।