Move to Jagran APP

केंद्रीय विश्वविद्यालयों के भरे गए 80 फीसद से ज्यादा पद, सालों से पड़े थे खाली; अब तक 6080 शिक्षकों की भर्ती

केंद्रीय विश्वविद्यालयों (Central Universities) में शिक्षकों के लंबे समय से खाली पदों को लेकर आलोचना झेल रहे शिक्षा मंत्रालय ने मिशन मोड में चलाए गए अभियान में पदों को भर दिया है। केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए विशेष भर्ती अभियान के तहत केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अब तक 6080 शिक्षकों की भर्ती की गई है। जिसमें से 871 एससी वर्ग है जबकि 426 एसटी और 1424 पद ओबीसी वर्ग के है।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi AvinashPublished: Sun, 10 Dec 2023 09:19 PM (IST)Updated: Sun, 10 Dec 2023 09:19 PM (IST)
केंद्रीय विश्वविद्यालयों के भरे गए 80 फीसद से ज्यादा पद (Image: Representative)

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के लंबे समय से खाली पदों को लेकर आलोचना झेल रहे शिक्षा मंत्रालय ने मिशन मोड में चलाए गए अभियान में 80 फीसद से ज्यादा पदों को भर दिया है। इनमें से आधे से ज्यादा पद ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के है।

loksabha election banner

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में इस मिशन के शुरू होने से पूर्व शिक्षकों के करीब सात हजार पद खाली थे। हालांकि, यह शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने व नए पदों के सृजित होने से लगातार घटती-बढ़ती रहती है। शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में संसद के शीतकालीन सत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों को लेकर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की है।

6080 शिक्षकों की भर्ती

इसमें बताया है कि केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए विशेष भर्ती अभियान के तहत केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अब तक 6080 शिक्षकों की भर्ती की गई है। जिसमें से 871 एससी वर्ग है, जबकि 426 एसटी और 1424 पद ओबीसी वर्ग के है। इसके साथ ही यह अभियान जारी है। भर्ती पोर्टल पर एक दिसंबर 2023 की स्थिति में 45 हजार से भी ज्यादा आवेदन लंबित है। जिन पर तेजी से विचार किया जा रहा है।

देश में करीब 50 केंद्रीय विश्वविद्यालय

मंत्रालय के मुताबिक केंद्रीय विश्वविद्यालय एक स्वायत्त संस्था है। ऐसे में वह अपने स्तर पर छात्रों की संख्या बढ़ने के साथ ही नई-नई भर्तियां सृजित करती रहती है। इसके साथ ही शिक्षक भी लगातार सेवानिवृत्त होते रहते है। ऐसे में संस्थानों में अक्सर नई-नई रिक्तियां बनी रहती है। फिलहाल सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों को इन खाली पदों को तेजी से भरने के निर्देश दिए है। साथ ही कहा है कि जो पद खाली होने वाले हो उन्हें भरने के लिए पहले से प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। मौजूदा समय में देश में करीब 50 केंद्रीय विश्वविद्यालय है। जिसमें शिक्षकों के करीब 19 हजार पद है। इनमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर आदि शामिल है।

यह भी पढ़ें: आटे की कीमत नियंत्रित करेगी सरकार, इन राज्यों में MSP पर अतिरिक्त गेहूं खरीद की तैयारी

यह भी पढ़ें: INDIA Bloc Meeting: 19 दिसंबर को होगी इंडिया ब्लॉक की चौथी बैठक, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी जानकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.