विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जांच में ठेकेदार केरलम सतर्कता ब्यूरो के सामने पेश, कहा-भ्रष्टाचार मामले की पिछली जांच पर्याप्त नहीं थी

Published: Mon, 09 Nov 2026 06:19 PM (IST)

ठेकेदार वीओ साजन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच के सिलसिले में केरल सतर्कता ब्यूरो के सामने पेश हुए।

सतर्कता जांच में ठेकेदार ने लगाए दबाव के आरोप

सतर्कता जांच में ठेकेदार ने लगाए दबाव के आरोप

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, तिरुअनंतपुरम। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के केरलमम लोक निर्माण विभाग के सचिव रहने के दौरान सड़क परियोजना में भ्रष्टाचार की प्रारंभिक जांच के सिलसिले में ठेकेदार वीओ साजन यहां सतर्कता व भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) के सामने पेश हुए।

कोल्लम के सोमवार को चडयामंगलम के रहने वाले साजन यहां मुत्तथरा स्थित वीएसीबी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में जाने से पहले संवाददाताओं से बात करते हुए साजन ने आरोप लगाया कि मामले की पिछली जांच पर्याप्त नहीं थी। सीईसी कुमार के पक्ष में बयान दर्ज किए गए, जबकि उनकी संलिप्तता की ओर इशारा करने वाले अहम सुबूतों को नजरअंदाज किया गया।

उन्होंने दावा किया,"इस मामले में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध है। हालांकि, शुरुआती चरण में विस्तृत जांच नहीं थी। ऐसी जांच नहीं होने के कारण ही ज्ञानेश कुमार को मामले में आरोपित नहीं बनाया गया।" साजन ने आरोप लगाया कि परियोजना से जुड़ी कंपनी के तत्कालीन मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक के बयान में शुरुआत में कुमार की संलिप्तता का संकेत मिला था।

हालांकि, उन्होंने दावा किया कि चार महीने बाद अधिकारी को फिर से बुलाया गया और धमकी दी कि अगर बयान से ज्ञानेश कुमार का नाम नहीं हटाया तो उनके बिलों को मंजूरी देने में मुश्किलें पैदा करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरा बयान दबाव में दर्ज किया गया। इसके बाद कुमार का नाम हटाया गया।

साजन ने कहा कि इस संबंध में दस्तावेजी सुबूत उपलब्ध हैं और उम्मीद जताई कि वीएसीबी मौजूदा जांच में इन पहलुओं की पड़ताल करेगा।

गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने केरलम राज्य परिवहन परियोजना (केएसटीपी) में भ्रष्टाचार की जांच का आदेश दिया था। यह परियोजना 2006 में शुरू की गई थी, जब ज्ञानेश कुमार लोक निर्माण विभाग के सचिव थे। केएसटीपी ने 2006 में अंगमाली से तिरुअनंतपुरम तक एमसी रोड के हिस्से के पुनर्निर्माण के लिए विश्व बैंक से वित्तपोषित 215 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू की थी।

ज्ञानेश के खिलाफ जांच ऐसे समय शुरू की गई, जब कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल मुख्य निर्वाचन आयुक्त व एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। ज्ञानेश ने आरोपों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।