विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CEC ज्ञानेश कुमार की Z प्लस सुरक्षा हुई और मजबूत, विपक्षी दलों के प्रदर्शन के बीच केंद्र का फैसला

Published: Thu, 08 Oct 2026 01:23 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2026 02:34 PM (IST)

मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की Z+ सुरक्षा बढ़ाई गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार।

HighLights

  1. CEC ज्ञानेश कुमार की Z+ सुरक्षा बढ़ाई गई।

  2. मतदाता सूचियों में गड़बड़ी को लेकर विरोध प्रदर्शन।

  3. दिल्ली, आगरा आवास और चुनाव आयोग कार्यालय में सुरक्षा कड़ी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित गड़बड़ियों को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच, केंद्र सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की Z+ सुरक्षा को और अधिक मजबूत कर दिया है। उनके आवास, चुनाव आयोग कार्यालय और व्यक्तिगत सुरक्षा में तैनात जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली और आगरा स्थित मुख्य चुनाव आयुक्त के आवासों के बाहर हुए प्रदर्शनों के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने यह कदम उठाया है।

यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

इससे पहले भारतीय युवा कांग्रेस ने 27 सितंबर को उनके इस्तीफे की मांग को लेकर उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया था, जिन्हें पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत रोक दिया था।

सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

अधिकारियों के मुताबिक, नई मोती बाग कॉलोनी स्थित उनके घर के बाहर और अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कॉलोनी के बाहर एक पूरी बस में अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है और हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखी जा रही है।

निर्वाचन सदन में भी पहरा कड़ा

इसके अलावा दिल्ली के अशोक रोड स्थित चुनाव आयोग के मुख्यालय के भीतर और बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।