विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शांति बहाल के लिए भारत-पाक के बीच आज फिर होगी फ्लैग मीटिंग

By Edited By:
Published: Fri, 29 Aug 2014 10:20 AM (IST)Updated: Fri, 29 Aug 2014 12:16 PM (IST)

भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर शांति बनाए रखने की कवायद के तौर पर शुक्रवार को दोनों देशों की सेना के कमांडरों के बीच पहली बार सेक्टर लेवल की फ्लैग मीटिंग होगी। आरएस पुरा सेक्टर में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे होने वाली इस फ्लैग मीटिंग में भारत की तरफ से बीएसएफ के डीआईजी और पाकिस्तान की तरफ से चिनाब रेंजर्स के कमांडर हिस्सा लेंगे।

News Article Hero Image

जम्मू। भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर शांति बनाए रखने की कवायद के तौर पर शुक्रवार को दोनों देशों की सेना के कमांडरों के बीच पहली बार सेक्टर लेवल की फ्लैग मीटिंग होगी। आरएस पुरा सेक्टर में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे होने वाली इस फ्लैग मीटिंग में भारत की तरफ से बीएसएफ के डीआईजी और पाकिस्तान की तरफ से चिनाब रेंजर्स के कमांडर हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि गुरुवार की रात पाक सेना की ओर से सीमा पर कोई फायरिंग नहीं हुई। इससे पहले हुई फ्लैग मीटिंग के बारह घंटे बाद ही पाक की ओर से फायरिंग की गई थी।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में पाकिस्तान की तरफ से लगातार युद्धविराम का उल्लंघन किया जा रहा है। हालांकि भारतीय सेना ने पाक के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस बीच भारत ने पाकिस्तान को माकूल जवाब देने के लिए सेना को खुली छूट भी दी है।

पढ़ें: पाक को दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना को खुली छूट

फ्लैग मीटिंग के बारह घंटे बाद ही पाक की नापाक हरकत, तोड़ा सीजफायर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।